किसानों को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम: फर्जी बीज मामले की जांच के लिए अकोला पुलिस ने गठित की विशेष जांच टीम (SIT)

अकोला- जिले में फर्जी बीज प्रकरणों की निष्पक्ष, गहन और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए अकोला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के निर्देश पर विशेष जांच दल (Special Investigation Team – SIT) का गठन किया गया है।इस विशेष जांच दल का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी करेंगे। टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी (अकोट), उपविभागीय पुलिस अधिकारी (शहर, अकोला), श्री आनंद कांदे (परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षक), जिला कृषि अधिकारी, अकोला, आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी अधिकारी, आर्थिक अपराध शाखा के अन्य अधिकारी तथा संबंधित मामलों के जांच अधिकारी शामिल किए गए हैं।

अकोला जिले के एमआईडीसी, कोतवाली, रामदासपेठ, तेल्हारा, अकोट शहर, मुर्तिजापुर शहर, बार्शीटाकली, बाळापुर और पातूर थाना क्षेत्रों में जुलाई 2026 के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), बीज अधिनियम तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कुल 13 मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, ये मामले बड़े पैमाने पर आर्थिक लेन-देन और जटिल प्रकृति के हैं तथा सीधे किसानों के हितों से जुड़े अत्यंत संवेदनशील प्रकरण हैं। इसलिए फर्जी बीज कारोबार की पूरी श्रृंखला का खुलासा करने, दोषियों तक पहुंचने और निर्धारित समय-सीमा में जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही, विशेष जांच दल को जांच की प्रगति संबंधी रिपोर्ट समय-समय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अकोला को प्रस्तुत करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here