काकीनाडा टाउन–हिसार विशेष ट्रेन को अवधि बढ़ाई गई, नांदेड–अकोला मार्ग से चलेगी

नांदेड- गर्मियों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने काकीनाडा टाउन से हिसार के बीच चल रही “Train on Demand (TOD)” विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।यह विशेष ट्रेन 21 अप्रैल से शुरू की गई थी और यात्रियों की मांग को देखते हुए अब इसे 28 अप्रैल और 1 मई 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन का संचालन और समय

  • गाड़ी संख्या 07717 (काकीनाडा टाउन–हिसार)
    28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को काकीनाडा टाउन से सुबह 05:40 बजे रवाना होगी।
    यह ट्रेन नांदेड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, भुसावल, वडोदरा, रतलाम और चित्तौड़गढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए गुरुवार को 13:40 बजे हिसार पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 07718 (हिसार–काकीनाडा टाउन)
    1 मई 2026 (शुक्रवार) को हिसार से 14:10 बजे रवाना होकर रविवार को 12:35 बजे काकीनाडा टाउन पहुंचेगी।

कोच संरचना

इस ट्रेन में कुल 24 डिब्बे होंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • एसी फर्स्ट क्लास
  • एसी 2-टियर
  • एसी 3-टियर
  • स्लीपर क्लास
  • जनरल सेकंड क्लास
  • एसएलआर कोच

दक्षिण मध्य रेलवे ने कहा है कि वह यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी विशेष ट्रेनों के जरिए बढ़ती मांग को पूरा करने के प्रयास जारी रखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here