अकोला- आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य रेल ने विभिन्न मार्गों पर विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। नागपुर, नवी अमरावती, खामगांव और भुसावल से पंढरपुर के लिए कुल 16 विशेष ट्रेन सेवाएं (आवागमन सहित) चलाई जाएंगी।
नागपुर–मिरज स्पेशल (4 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 01205 स्पेशल 23 एवं 24 जुलाई 2026 को नागपुर से सुबह 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:55 बजे मिरज पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01206 स्पेशल 24 एवं 25 जुलाई 2026 को मिरज से दोपहर 12:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:25 बजे नागपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन अजनी, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, चांदूर, बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौंड, कुर्दुवाड़ी, पंढरपुर, सांगोला, म्हसाबा डोंगरगांव, जत रोड, ढालगांव, कवठे महांकाल, सलगरे और आरग स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में 2 एसी थर्ड, 10 शयनयान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 सामान सह गार्ड ब्रेक वैन होंगे।
नवी अमरावती–पंढरपुर स्पेशल (4 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 01119 स्पेशल 21 एवं 24 जुलाई 2026 को नवी अमरावती से दोपहर 2:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:10 बजे पंढरपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01120 स्पेशल 22 एवं 25 जुलाई को पंढरपुर से शाम 7:30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे नवी अमरावती पहुंचेगी। यह ट्रेन बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, जलंब, नांदुरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जलगांव, पाचोरा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौंड और कुर्दुवाड़ी स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में 2 एसी थर्ड, 10 शयनयान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 सामान सह गार्ड ब्रेक वैन होंगे।
खामगांव–पंढरपुर स्पेशल (4 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 01121 स्पेशल 21 एवं 23 जुलाई 2026 को खामगांव से सुबह 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 3:30 बजे पंढरपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01122 स्पेशल 22 एवं 24 जुलाई को पंढरपुर से सुबह 5:00 बजे चलकर उसी दिन शाम 7:30 बजे खामगांव पहुंचेगी। यह ट्रेन जलंब, नांदुरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जलगांव, पाचोरा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौंड और कुर्दुवाड़ी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 2 एसी थर्ड, 10 शयनयान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 सामान सह गार्ड ब्रेक वैन लगाए जाएंगे।
भुसावल–पंढरपुर अनारक्षित स्पेशल (4 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 01159 स्पेशल 24 एवं 25 जुलाई 2026 को भुसावल से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 3:30 बजे पंढरपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01160 स्पेशल 25 एवं 26 जुलाई को पंढरपुर से रात 10:30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1:00 बजे भुसावल पहुंचेगी। यह ट्रेन जलगांव, पाचोरा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौंड और कुर्दुवाड़ी स्टेशनों पर ठहरेगी। इस अनारक्षित विशेष ट्रेन में 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच तथा 2 सामान सह गार्ड ब्रेक वैन लगाए जाएंगे।
मध्य रेल ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना समय से बनाएं और विशेष ट्रेनों का लाभ उठाकर सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा करें।




