अकोला- दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने मुंबई, पुणे और नागपुर के बीच कई विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इन विशेष ट्रेनों का लाभ अकोला सहित विदर्भ के यात्रियों को भी मिलेगा। रेलवे द्वारा घोषित ट्रेनों में मुंबई-नागपुर और एलटीटी-नागपुर विशेष ट्रेनें प्रमुख हैं।इन ट्रेनों के माध्यम से अकोला के यात्रियों को मुंबई, पुणे, नागपुर और रास्ते के अन्य प्रमुख शहरों तक आने-जाने का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
1. एलटीटी-नागपुर विशेष सुपरफास्ट ट्रेन (01089/01090)
मध्य रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस और नागपुर के बीच द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन की चार जोड़ी फेरी निर्धारित की हैं।
ट्रेन नंबर 01089 एलटीटी-नागपुर स्पेशल
- एलटीटी से प्रस्थान : रात 9:45 बजे।
- अकोला आगमन : अगले दिन सुबह 7:12 बजे।
- अकोला प्रस्थान : सुबह 7:15 बजे।
- नागपुर आगमन : अगले दिन दोपहर 12:10 बजे।
ट्रेन नंबर 01090 नागपुर-एलटीटी स्पेशल
- नागपुर से प्रस्थान : शाम 4:10 बजे।
- अकोला आगमन : रात 8:05 बजे।
- अकोला प्रस्थान : रात 8:08 बजे।
- एलटीटी आगमन : अगले दिन सुबह 5:50 बजे।
संचालन की तारीखें:
- 01089 : 5, 8, 12 और 15 नवंबर 2026।
- 01090 : 6, 9, 13 और 16 नवंबर 2026।
इन ट्रेनों का ठहराव ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव और वर्धा में रहेगा।
2. मुंबई-नागपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (02139/02140)
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और नागपुर के बीच भी मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाई हैं।
ट्रेन नंबर 02139 मुंबई-नागपुर स्पेशल
- सीएसएमटी से प्रस्थान : प्रत्येक शनिवार रात 12:25 बजे।
- संचालन अवधि : 17 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026।
- नागपुर आगमन : उसी दिन दोपहर 3:35 बजे।
ट्रेन नंबर 02140 नागपुर-मुंबई स्पेशल
- नागपुर से प्रस्थान : प्रत्येक रविवार दोपहर 1:30 बजे।
- संचालन अवधि : 18 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026।
- सीएसएमटी आगमन : अगले दिन सुबह 4:10 बजे।
इस ट्रेन का ठहराव अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे सहित प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित है।
3. हडपसर-नागपुर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (01443/01444)
पुणे और नागपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने हडपसर-नागपुर विशेष ट्रेन भी शुरू की है।
ट्रेन नंबर 01443 हडपसर-नागपुर
- हडपसर से प्रस्थान : शाम 4:05 बजे।
- निर्धारित तारीखें : 7 और 14 नवंबर 2026।
- नागपुर आगमन : अगले दिन सुबह 6:30 बजे।
ट्रेन नंबर 01444 नागपुर-हडपसर
- नागपुर से प्रस्थान : शाम 7:40 बजे।
- निर्धारित तारीखें : 8 और 15 नवंबर 2026।
- हडपसर आगमन : अगले दिन सुबह 11:05 बजे।
इस ट्रेन का ठहराव उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामणगांव और वर्धा में रहेगा।
यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
त्योहारी सीजन में मुंबई और पुणे से विदर्भ आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि होती है। ऐसे में अकोला होकर चलने वाली इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। खासकर मुंबई, पुणे, नागपुर और विदर्भ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, ठहराव और टिकट उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या RailOne ऐप पर अवश्य जांच लें।




