आम आदमी को बड़ा झटका, मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम; ₹4 प्रति लीटर हुआ महंगा

मुंबई- अमूल ने 12 नवंबर, 2026 से पूरे भारत में अपने फ्रेश पाउच मिल्क वेरिएंट की कीमतों में 4-5% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अमूल ताजा टोंड मिल्क की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है, जबकि अमूल गोल्ड मिल्क की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर ज्यादा होगी।गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने इस बढ़ोतरी की वजह, जानवरों का चारा, पैकेजिंग मटीरियल और ईंधन सहित बढ़ती इनपुट और प्रोसेसिंग लागत को बताया है।

अमूल ने क्यों बढ़ाए दूध के दाम?

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की ओर से कहा गया कि इस बदलाव से दूध उत्पादक को बेहतर रिटर्न मिलेगा और बढ़ी हुई कमाई का एक बड़ा हिस्सा किसानों को वापस मिलेगा। बढ़ी हुईं कीमतें 12 नवंबर से लागू होंगी।कंपनी के मुताबिक, पिछले एक वर्ष में हरे और सूखे चारे, पशु आहार में इस्तेमाल होने वाले तेल खली (ऑयल केक), मक्का, शीरा (मोलासेस), दूध पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

कम बारिश से किसानों का बुरा हाल

अमूल ने बताया कि गुजरात सहित देश के कई हिस्सों में कम और असमान बारिश के कारण डेयरी किसानों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में उत्पादकों को बेहतर भुगतान देने और उनका समर्थन करने के लिए दूध की उपभोक्ता कीमतों में संशोधन करना आवश्यक हो गया है।फेडरेशन के अनुसार, अमूल से जुड़े सदस्य दुग्ध संघों ने पिछले एक साल में किसानों को दिए जाने वाले दूध खरीद मूल्य में 4 से 5 प्रतिशत की वृद्धि की है। ताजा मूल्य संशोधन से किसानों को और बेहतर भुगतान मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here