
ट्रेन का संचालन और समय
- गाड़ी संख्या 07717 (काकीनाडा टाउन–हिसार)
28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को काकीनाडा टाउन से सुबह 05:40 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन नांदेड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, भुसावल, वडोदरा, रतलाम और चित्तौड़गढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए गुरुवार को 13:40 बजे हिसार पहुंचेगी। - गाड़ी संख्या 07718 (हिसार–काकीनाडा टाउन)
1 मई 2026 (शुक्रवार) को हिसार से 14:10 बजे रवाना होकर रविवार को 12:35 बजे काकीनाडा टाउन पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस ट्रेन में कुल 24 डिब्बे होंगे, जिनमें शामिल हैं:
- एसी फर्स्ट क्लास
- एसी 2-टियर
- एसी 3-टियर
- स्लीपर क्लास
- जनरल सेकंड क्लास
- एसएलआर कोच
दक्षिण मध्य रेलवे ने कहा है कि वह यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी विशेष ट्रेनों के जरिए बढ़ती मांग को पूरा करने के प्रयास जारी रखेगा।



