अमरावती – सूरत एक्सप्रेस एलएचबी कोच के साथ चलेंगी

अकोला- रेल यात्रियों को  बेहतर आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा मिलेगी रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में अमरावती – सूरत एक्सप्रेस (अप और डाउन दिशा) ट्रेनों को पारंपरिक आईसीएफ रेक को एलएचबी रेक में बदलने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार हैं:

  • ट्रेन क्रमांक 20926 अमरावती से सूरत एक्सप्रेस अमरावती से एलएचबी कोचों के साथ दिनांक 29.05.2026 से चलेगी।
  • ट्रेन क्रमांक 20925 सूरत से अमरावती एक्सप्रेस सूरत से एलएचबी कोचों के साथ दिनांक 28.05.2026 से चलेगी।

संशोधित संरचना: कुल 16 कोच – 01 वातानुकूलित चेयर कार, 04 द्वितीय श्रेणी चेयर कार, 02 स्लीपर क्लास, 07 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन ।एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित होते हैं, जो यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित एवं सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं। इन कोचों में बेहतर सस्पेंशन, अधिक स्थिरता एवं उन्नत सुरक्षा सुविधाएँ उपलब्ध रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here