उत्सवो के अवसर पर मध्य रेल्वे ने की 82 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा,यहाँ देखे पूरी लिस्ट

अकोला/भुसावल/मुंबई-  मध्य रेल्वे दीपावली और छठ पूजा को ध्यान में रखकर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 82 त्यौहार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिनका विवरण निम्नानुसार है

1. दादर-बलिया त्रिसाप्ताहिक स्पेशल (26 सेवाएं)

  • 01025 स्पेशल गाड़ी दादर टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दिनांक 3.10.2022 से 31.10.2022 तक 14.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 01.45 बजे बलिया पहुंचेगी।
  • 01026 स्पेशल गाड़ी बलिया से   दिनांक 5.10.2022 से 2.11.2022 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को 15.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 03.35 बजे दादर टर्मिनस पहुंचेगी।
हाल्ट: कल्याण, नासिक रोड, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति स्टेशन, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, महाराज छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम करवी, मानिकपुर, प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंरिहार, मऊ और रसरा

2. दादर-गोरखपुर सप्ताह में चार दिन स्पेशल (36 सेवाएं)

  • 01027 स्पेशल गाड़ी दादर से  दिनांक 1.10.2022 से 30.10.2022 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को 14.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 02.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 01028 स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से दिनांक 3.10.2022 से 1.11.2022 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 14.25 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 03.35 बजे दादर पहुंचेगी.

हॉल्ट: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति स्टेशन, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खड़गापुर, महाराज छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम करवी, मानिकपुर, प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंरिहार, मऊ, भटनी, देवरिया सदर।

3. मुंबई-नागपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (4 सेवाएं)

  • 01033 स्पेशल ट्रेन दिनांक 22.10.2022 और 29.10.2022 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 00.20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15.32 बजे नागपुर पहुंचेगी।
  • 01034 स्पेशल ट्रेन दिनांक 23.10.2022 और 30.10.2022 को नागपुर से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
हाल्ट: दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा

4. मुंबई-मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल (4 सेवाएं)

  • 01031 सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 17.10.2022 और 24.10.2022 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 11.05 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00.45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी.
  • 01032 स्पेशल गाड़ी दिनांक 19.10.2022 और 26.10.2022 को 12.20 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी और तीसरे दिन 03.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी.
हाल्ट: दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बरहरवा और न्यू फरक्का

5. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल (4 सेवाएं)

  • 02105 स्पेशल गाड़ी दिनांक 19.10.2022 और 26.10.2022 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 05.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 02106 स्पेशल गाड़ी दिनांक 21.10.2022 एवं 28.10.2022 को गोरखपुर से 03.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 13.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

हाल्ट: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति स्टेशन, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंरिहार, मऊ, बेलथरा रोड, भटनी देवरिया सदर।

6. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (8 सेवाएं)

  • 01043 स्पेशल गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से  दिनांक 20.10.2022 से 30.10.2022 तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को 12.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
  • 01044 स्पेशल गाड़ी समस्तीपुर से  दिनांक 21.10.2022 से 31.10.2022 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को 23.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 07.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
हाल्ट: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी जं., मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here