मौसम विभाग ने किया मौसम अलर्ट जारी, नागरिक रहे सावधान!

 

नई दिल्ली – देश के कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो गई है तो कई राज्यों को मानसून का इंतजार है। इन सबके बीच, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना है। आज भोपाल में गरज के साथ बारिश के भी आसार हैं। अहमदाबाद में आज बादल छाए रहेंगे और साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार के कई इलाकों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। इसकी वजह से बिहार के कई इलाकों के बारिश की गतिविधिया देखने को मिल रही हैं। बारिश के चलते बिहार के कई इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की गई है।
राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों तक हुई बारिश के बाद एक बार मौसम के बदलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित 14 जिलों में एनडीआरएफ की 26 टीमें लगाई गई।

इन राज्यों में  चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के पूर्वी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश के बाद अब पश्चिमी इलाकों में बारिश होने की पूरी संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक, कर्नाटक, कोकण, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here