विदर्भ में बदलेगा मौसम, IMD ने तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी

मुंबई- पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र भीषण गर्मी की चपेट में था। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था और सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था।इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। आईएमडी के अनुसार, राज्य में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

7 मई तक विदर्भ क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश

आईएमडी ने 7 मई तक मध्य भारत और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। विदर्भ क्षेत्र में 7 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। खासकर नागपुर और पूरे विदर्भमें अगले 2 से 3 दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।बताया जा रहा है कि ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेस’ के प्रभाव से मध्य भारत के मौसम में यह बदलाव आएगा। इसके चलते कई जगह हल्की से मध्यम बारिश, तो कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है

‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव की मुख्य वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। इसके प्रभाव से मध्य भारत और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

लोगों को मिलेगी राहत

मौसम में इस बदलाव से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट के साथ वातावरण में ठंडक महसूस होगी, जिससे दैनिक जीवन कुछ हद तक सामान्य हो सकेगा।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें। तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here