महंगाई की एक और मार, महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, जानें क्या है नया रेट

LPG गेसमुंबई/नागपुर/अकोला- आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। कमर्शियल LPG के बाद अब घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में भी इजाफा कर दिया गया है। शनिवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रु की वृद्धि हुई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 999.50 प्रति सिलेंडर हो गई है।

पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और पीएनजी के साथ-साथ एलपीजी गैस में के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब ढीली करने का काम किया है। एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रु बढ़े हैं जो 7 मई से प्रभावी हो गए हैं।

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। इसके पहले, 22 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे, जिसके बाद दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 949.50 रु हो गई थी।अप्रैल के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ था। हालांकि, मई महीने की शुरुआत में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। नई कीमतों के बाद, सिलेंडर की कीमत 999.50 रु हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here