जाने किस उम्र तक बढती हैं मनुष्य की हाइट

बच्चे की लंबाई मां के गर्भ से ही बढ़नी शुरू हो जाती है। जन्म के बाद बच्चे की लंबाई करीब 50 सेमी. होनी चाहिए। बच्चे की उम्र एक साल हो गई तो उसकी लंबाई 75 सेमी. होनी चाहिए। यानि एक साल के भीतर 25 सेमी. हाइट बढऩी चाहिए।

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार 46 की जगह 45 गुणसूत्र होने से भी बच्चे का विकास नहीं हो पाता है। इसका सीधा असर उसकी हाइट पर पड़ता है। दो साल बाद बच्चे की हाइट को चाइल्डहुड ग्रोथ के तौर पर देखते हैं। दूसरे साल में बच्चे की लंबाई 82 से 83 सेमी. जबकि 3 से 4 साल की उम्र के बाद हर साल 6 से 7 सेमी. बढऩी चाहिए। बच्चों को फास्ट फूड न दें क्योंकि फास्ट फूड से भूख तो मिट जाती है पर शरीर के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।

बोन फ्यूज होने के बाद नहीं बढ़ती लंबाई

हाइट बढऩे का सीधा संबंध हड्डियों के विकास (स्केलप्टल ग्रोथ) से जुड़ा होता है। शरीर की हड्डियों के अंत में एफिफाइसिल ग्रोथ प्लेट होती है जो बढ़ती रहती है। बीस साल की उम्र के बाद ये प्लेट फ्यूज हो जाती है यानि ग्रोथ बंद हो जाती है। इसी के साथ लंबाई बढऩे का सिलसिला बंद हो जाता है। ऐसे में चौदह साल की उम्र तक हाइट में बड़ा अंतर दिख रहा है तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर इलाज करवाएं।

इसलिए नहीं बढ़ती है हाइट

लंबाई आमतौर पर पर सोलह साल की उम्र तक तेजी से बढ़ती है। इसके बाद लंबाई बढऩे की प्रक्रिया बहुत तेजी से कम होती है। सोलह साल की उम्र के बाद दाढ़ी मूंछ आने के साथ लैरिंग्स गले का हिस्सा (साउंड बॉक्स) बाहर निकल जाता है। इसी तरह लड़कियों में माहवारी शुरू होने के बाद लंबाई बढऩे का प्रतिशत बहुत कम होता है। 18 से 20 साल की उम्र के बीच पांच से छह सेंटीमीटर ही लंबाई बढ़ सकती है। बीस वर्ष की उम्र सीमा पार होने के बाद लंबाई बढऩा बेहद मुश्किल होता है।

बच्चे के इन अंगों को ध्यान से देखें

बच्चे जिनकी हाइट नहीं बढ़ती है उनमें इसके साथ दूसरे लक्षण भी दिखते हैं। इसमें बच्चे के नाखून और बाल भी धीरे-धीरे बढ़ते हैं। पैरों और हाथों के साथ अंगुलियों भी छोटी दिखती हैं। इससे पता किया जा सकता है कि बच्चे की लंबाई प्रभावित हो रही है। डॉक्टरी भाषा में इसे चबी चाइल्ड कहते हैं। ऐसे बच्चे उम्र के हिसाब से छोटे नजर आते हैं और गोल मटोल दिखते हैं। बच्चे की हाइट मां-बाप की हाइट पर निर्भर करती है। माता-पिता की हाइट कम है तो बच्चे की हाइट बहुत अधिक नहीं बढ़ सकती है। अगर बच्चा माता-पिता की हाइट के बराबर भी नहीं है या उस हिसाब से नहीं बढ़ रहा है तो बिना देर किए डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here