
- ट्रेन संख्या 61130: बडनेरा-नाशिक रोड मेमू, 15 अगस्त 2026 से प्रतिदिन।
- ट्रेन संख्या 61129: नाशिक रोड-बडनेरा मेमू, 15 अगस्त 2026 से प्रतिदिन।
बडनेरा से नाशिक रोड का समय
ट्रेन संख्या 61130 बडनेरा-नाशिक रोड मेमू प्रतिदिन बडनेरा से सुबह 10:05 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 7:40 बजे नाशिक रोड पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 61129 नाशिक रोड-बडनेरा मेमू रात 9:15 बजे नाशिक रोड से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:35 बजे बडनेरा पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
नियमित मेमू ट्रेन का ठहराव मुर्तिजापुर, बोरगांव, अकोला, शेगांव, नांदुरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जलगांव, पाचोरा, कजगांव, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड, लासलगांव और निफाड़ स्टेशनों पर रहेगा।
12 मेमू कोच की होगी संरचना
रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में कुल 12 मेमू कार होंगी। विशेष ट्रेन को नियमित सेवा में शामिल किए जाने से इस मार्ग पर रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ ही रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।15 अगस्त से दोनों दिशाओं में ट्रेन का नियमित संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।



