भारतीय महिला कबड्डी टीम एशियन गेम्स ने मारी बाजी, भारत ने इतिहास में पहली बार 100 पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया है

 

चीन– चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इतिहास में पहली बार 100 पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय महिला कबड्डी टीम शनिवार को फाइनल मुकाबले में उतरी और जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

2018 में खेले गए एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को कांस्य पदक मिला था। शनिवार को हुए फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले हाफ की मजबूत शुरुआत करते हुए 5 अंकों की बढ़त (14-9) ली थी। मैच के दूसरे भाग में चीनी ताइपे ने अविश्वसनीय वापसी की। मैच के अंत तक मुकाबला कांटे का रहा। ताइपे की टीम ने एक समय पर सभी भारतीय खिलाड़ियों को कोर्ट से बाहर कर दिया था और मुकाबले में 2 अतिरिक्त अंक जीते थे। हालांकि, भारत ने खुद को मजबूत किया और अंत में 26-25 से जीत हासिल की।

एशियन गेम्स मेडल लिस्ट (टॉप 10 देश)

रैंक (Rank) देश (Country) गोल्ड (Gold)
सिल्वर (Silver)
ब्रॉन्ज (Bronze)
टोटल मेडल
1 चीन 187 106 64 358
2 जापान 47 57 65 169
3 दक्षिण कोरिया 37 51 87 175
4 भारत      25 35 40 100
5 उज़्बेकिस्तान 20 18 26 64
6 चीनी ताइपे 17 17 25 59
7 थाईलैंड 12 14 30 56
8 डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया 11 18 10 39
9  बहरीन 10 3 5 18
10 कजाखस्तान 9 18 41 68

‘इस बार सौ पार’ के लक्ष्य पर खरा उतरा भारतीय दल

भारतीय दल ‘इस बार सौ पार’ लक्ष्य पर खरा उतरा है। भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में 100 पदक का आंकड़ा छू लिया है। शुक्रवार को पक्का हो गया था कि इस बार भारत को 100 पदक मिलने जा रहे हैं। शुक्रवार दिन का समापन भारत के 95 पदकों के साथ हुआ। कंपाउंड तीरंदाजी (3), कबड्डी (2), बैडमिंटन (1) और पुरुष क्रिकेट (1) में पदक पहले से ही पक्के थे। शनिवार को भारतीय एथलीटों की स्पर्धाओं का अंतिम दिन है। भारत ने तीरंदाजी में चार और पदक जोड़े हैं। फाइनल में महिला कबड्डी टीम की चीनी ताइपे पर जीत ने आधिकारिक तौर पर भारत को 100 पदक के आंकड़े तक पहुंचा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here