
राष्ट्रीय खेलों में पदक पर अब ज्यादा पुरस्कार
राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। नई व्यवस्था के तहत स्वर्ण पदक विजेता को 7 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 5 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता को 3 लाख रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले इन पदकों के लिए क्रमशः 5 लाख, 3 लाख और 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित थी।विश्वविद्यालय खेलों में भी खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। स्वर्ण पदक के लिए 10 लाख रुपये, रजत के लिए 7 लाख रुपये और कांस्य पदक के लिए 5 लाख रुपये देने का प्रावधान किया गया है।
सरकार का कहना है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उचित सम्मान देने के उद्देश्य से पुरस्कार योजना में बदलाव किया गया है। नई नीति में कई खेल प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है और नकद पुरस्कार की व्यवस्था केंद्र सरकार तथा खेल के क्षेत्र में आगे रहने वाले राज्यों की तर्ज पर करने का निर्णय लिया गया है।



