हजूर साहिब नांदेड़ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा टनकपुर – हजूर साहिब नांदेड़ के बीच नई रेल सेवाओं का शुभारंभ

अकोला (दैनिक दिव्य हिंदी)- यात्रियों की बढ़ती मांग एवं बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा हजूर साहिब नांदेड़ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा टनकपुर – हजूर साहिब नांदेड़ के मध्य नई रेल सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं। इन ट्रेनों के शुभारंभ से यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित एवं आरामदायक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।

1) हजूर साहिब नांदेड़ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस उद्घाटन विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 07667 उद्घाटन विशेष ट्रेन दिनांक 06.07.2026 को हजूर साहिब नांदेड़ से 10.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 04.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

ठहराव: पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशीम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, चाळीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, एवं कल्याण।

2) टनकपुर – हजूर साहिब नांदेड़ उद्घाटन विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 05012 उद्घाटन विशेष ट्रेन दिनांक 06.07.2026 को टनकपुर से 10.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 18.00 बजे हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी।

ठहराव: पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, बदायूँ, कासगंज, मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन, ललितपुर, बिना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, मलकापुर, अकोला, वाशीम, हिंगोली, बसमत एवं पूर्णा।

हजूर साहिब नांदेड़ – टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा

  • गाड़ी संख्या 17631 हजूर साहिब नांदेड़ – टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 12.07.2026 से प्रत्येक रविवार को हजूर साहिब नांदेड़ से 23.40 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 05.55 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 17632 टनकपुर – हजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 14.07.2026 से प्रत्येक मंगलवार को टनकपुर से 09.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 16.30 बजे हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी।

ठहराव: पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशीम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बिना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कासगंज, बदायूँ, बरेली, इज्जतनगर एवं पीलीभीत।

संरचना: 08 शयनयान, 4 वातानुकूलित 3-टियर, 2 वातानुकूलित 2-टियर, 1 पेंट्रीकार, 4 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआर डिब्बे तथा 1 जनरेटर कार।

यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों के विस्तृत समय, ठहराव एवं अन्य जानकारी Indian Railways Enquiry Portal पर उपलब्ध है। यात्री वास्तविक समय में ट्रेन की स्थिति जानने के लिए NTES ऐप तथा टिकट बुकिंग हेतु RailOne ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here