महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2026 घोषित: 92.09% छात्र पास, 179 विद्यार्थियों ने हासिल किए 100% अंक

मुंबई- महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडळ ने आज 10वीं (SSC) परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। इस वर्ष राज्य का कुल परिणाम 92.09 प्रतिशत रहा। राज्यभर के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों की नजर इस रिजल्ट पर टिकी हुई थी। बोर्ड के अनुसार इस बार का परिणाम संतोषजनक रहा है।इस वर्ष SSC परीक्षा के लिए राज्यभर से 15 लाख 55 हजार 026 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 14 लाख 20 हजार 486 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

रिजल्ट की प्रमुख बातें

  • राज्य का कुल परिणाम 92.09 प्रतिशत रहा।
  • 179 विद्यार्थियों ने सभी विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
  • छत्रपति संभाजीनगर में सबसे अधिक 24 विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए।
  • पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परिणाम में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
  • लड़कियों की उत्तीर्णता प्रतिशत लड़कों से अधिक रही।
  • विभागवार परिणाम में कोकण विभाग ने लगातार अपनी अव्वल स्थिति बरकरार रखी।
  • इस वर्ष कम परिणाम वाले शहरों में नागपुर का नाम सामने आया।

ऐसे देखें रिजल्ट

विद्यार्थी अपना परिणाम इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:

रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को वेबसाइट पर जाकर अपना सीट नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मां का नाम अंग्रेजी में भरकर ‘View Result’ बटन पर क्लिक करना होगा। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे छात्र स्क्रीनशॉट या प्रिंट आउट के रूप में सुरक्षित रख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here