मुंबई- महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार इसी सप्ताह खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा 2 मई को HSC रिजल्ट 2026 घोषित किया जा रहा है। आज 30 अप्रैल की रात 10 बजे बोर्ड ने महाराष्ट्र बारहवीं परिणाम डेट टाइम की घोषणा की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित होंगे। डिजिलॉकर पर 12वीं रिजल्ट आने के संकेत मिलने लगे हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर के साथ पूरी तरह से तैयार रहें।
रिजल्ट आने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर छात्र अपने नतीजे ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट कैसे चेक करें? महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट लिंक कहां एक्टिव होगा? महाराष्ट्र बोर्ड में पासिंग मार्क्स क्या हैं? ऐसी सभी डिटेल्स इस महाराष्ट्र बोर्ड के लाइव ब्लॉग में चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर जाएं।
- अब यहां Login/Register करके अपनी आईडी क्रिएट करें।
- इसके बाद जैसे ही रिजल्ट आएगा। आप अपना नाम, क्लास, ईयर आदि की डिटेल भरकर सबमिट करें।
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट/मार्कशीट खुल जाएगी।
रोल नंबर से कैसे चेक करें 12वीं रिजल्ट?
- सबसे पहले महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की आधिकारिक वेबसाइट https://mahahsscboard.in/mr पर जाएं।
- अब होमपेज पर आपको Maharashtra Board HSC Result 2026 Link नजर आएगा।
- इसपर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
सभी स्टूडेंट्स का इंतजार समाप्त हो जाएगा
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा के समय टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाती है। गलत और अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए MSBSHSE बोर्ड ने यह कदम उठाया है। पिछले साल भी टॉपर्स के नामों का ऐलान नहीं किया गया था।महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा कल की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in/mr पर रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक एक्टिव होगा।महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। कल उन सभी स्टूडेंट्स का इंतजार समाप्त हो जाएगा।




