
2026 और 2021 के मतदान में क्या अंतर?
बंगाल में 2021 में जहां आठ चरणों में मतदान हुआ था। वहीं, 2026 में यह मतदान सिर्फ दो चरणों में पूरा करा लिया गया। अगर 2026 में पहले और दूसरे चरण की सीटों पर हुए मतदान की तुलना 2021 की समान सीटों पर हुए मतदान से कर लें तो सामने आता है कि 2026 में दोनों ही चरणों में पिछली बार से ज्यादा वोटिंग हुई। जहां बंगाल में 2026 के पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग हुई तो वहीं, दूसरे चरण में करीब 90 फीसदी मतदान हुआ है। इसके मुकाबले 2021 मे इन्हीं समान सीटों (2026 के पहले चरण वाली 152 सीटों) पर 83.18 फीसदी मतदान और (दूसरे चरण की 142 सीटों) पर 81.08 फीसदी मतदान हुआ था। यही वजह है कि जहां बंगाल में 2026 में 90 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई तो वहीं 2021 में 82.17 फीसदी कुल वोटिंग दर्ज हो पाई थी।



