जाने महिलाएं नारियल क्यों नहीं फोड़ती? कौन से खास फायदे मिलते हैं नारियल से

विधि-विधान से लेकर सेहत-सुंदरता को निखारने और कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। हिंदू धर्म में नारियल को शुभ माना जाता है। मंदिरों में नारियल चढ़ाने की मान्यता है। पूजा सामग्री में भी नारियल का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान को नारियल चढ़ाने से दुख-दर्द का नाश होता है। पूजा-पाठ में क्यों होता है नारियल का इस्तेमाल, जानिए इसके महत्व के बारे में-

नारियल का पौराणिक महत्व

मान्यता है कि विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी, नारियल का वृक्ष और कामधेनु को पृथ्वी पर ले आए थे। नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है। भगवान शिव को भी नारियल बहुत प्रिय है। नारियल पर बनी तीन आंखों की तुलना शिवजी के त्रिनेत्र से की जाती है इसलिए नारियल को शुभ माना जाता है।

पहले क्यों फोड़ते हैं नारियल?

मान्यता है कि ऋषि विश्वामित्र ने दूसरी सृष्टि के निर्माण में मानव के रूप में नारियल का निर्माण किया। इसलिए नारियल के खोल पर बाहर दो आंखें और एक मुख की रचना होती है। एक समय में हिंदू धर्म के मनुष्य और जानवरों की बलि एक समान बात थी। तभी इस परंपरा को तोड़कर मनुष्य के स्थान पर नारियल चढ़ाने की प्रथा शुरू हुई। पूजा में नारियल फोड़ने का अर्थ ये होता है कि व्यक्ति ने स्वयं को अपने इष्ट देव के चरणों में समर्पित कर दिया, प्रभु के समक्ष उसका कोई अस्तित्व नहीं, इसलिए पूजा में नारियल फोड़ा जाता है।

नारियल का फूल खाने से संतान की प्रप्ति होती हैनारियल का बीज संतान का रूप माना जाता है। सही विधि से नारियल के बीज के इस्तेमाल से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। नि:संतान दंपति को पुत्र की प्राप्ति होती है।

महिलाएं नारियल क्यों नहीं तोड़तीं?

नारियल एक बीज फल है। महिलाएं बीज रूप में ही संतान को जन्म देती हैं। गर्भधारण करने की मनोकामना को पूरा करने में नारियल को सक्षम माना गया है। यही कारण है कि महिलाओं के लिए नारियल फोड़ना मना है। माना जाता है कि अगर महिलाएं नारियल तोड़ती हैं तो उनकी संतान को कष्ट होता है।

नारियल का फूल खाने से संतान की प्रप्ति होती है

नारियल का बीज संतान का रूप माना जाता है। सही विधि से नारियल के बीज के इस्तेमाल से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। नि:संतान दंपति को पुत्र की प्राप्ति होती है।

घर के मंदिर में नारियल क्यों रखते हैं?

नारियल को त्रिदेव का प्रतीक माना जाता है। पूजा में नारियल रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में भी नारियल का महत्व है। शुभ कार्य को करने से पहले नारियल चढ़ाया जाता है।

कलश के ऊपर रखा नारियल

शास्त्रों के अनुसार इससे पूर्ण-फल की प्राप्ति होती है। कलश के ऊपर रखे नारियल को भगवान गणेश का प्रतीक मानते हैं। नारियल की स्थापना मुख साधक की तरफ करनी चाहिए।

एकाक्षी नारियल के चमत्कारी लाभ

कई प्रकार के पाए जाने वाले नारियलों में एकाक्षी नारियल को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है​ कि ​यह नारियल जिसके पास है, उसे जीवन में कभी धन की कमी होती। घर में अटूट लक्ष्मी का वास रहता है। आइए, श्री का स्वरूप माने जाने वाले एकाक्षी नारियल से जुड़े उपाय और लाभ के बारे में जानते हैं

बॉडी को हाइड्रेट करता है नारियल पानी

  • हाई ब्लड प्रेशर- नारियल पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
  • दिल को रखे सेहतमंद- दिल के मरीजों के लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद है।
  • हड्डियां मजबूत करे- नारियल पानी हड्डी से जुड़ी बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। नारियल पानी में कैल्शियम होता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत रखता है।
  • वजन घटाए- मोटापे से परेशान हैं तो नारियल पानी पिएं। इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है और यह पूरे दिन तरोताजा रखता है।
  • स्किन निखारे- नारियल पानी स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ ही स्किन को निखारता और पिंपल्स, रैशेज की परेशानियों से बचाता है।
  • डाइजेशन सही रखे- नारियल पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर और मैग्नीशियम होता है जो पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद है। नारियल पानी के रोजाना सेवन से कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है।
  • किडनी स्टोन से बचाए- किडनी स्टोन की समस्या है तो नारियल पानी का सेवन करें। इसमें मौजूद न्यूट्रिशन किडनी में स्टोन बनने से रोकते हैं।

प्रेगनेंसी में कच्चा नारियल खाने से मिलते हैं फायदे

प्रेग्नेंसी के दौरान बॉडी में बहुत से बदलाव आते हैं, जिनकी वजह से डॉक्टर कच्चा नारियल खाने की सलाह देते हैं। प्रेग्नेंसी में कच्चे नारियल का सेवन महिलाओं के लिए फायदेमंद है। कच्चे नारियल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो न सिर्फ गर्भवती महिलाओं को हाइड्रेट रखते हैं, बल्कि कब्ज, हार्टबर्न, मॉर्निंग सिकनेस भी दूर करते हैं।

  • मॉर्निंग सिकनेस- प्रेग्नेंसी में महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस होती है। इसे दूर करने के लिए कच्चा नारियल अच्छा विकल्प है। ये मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने के साथ माइग्रेन को भी दूर करता है। कमर के निचले हिस्से में अकड़न की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

  • ब्लड सर्कुलेशन- प्रेग्नेंसी में महिलाओं का ब्लड फ्लो बेहतर बनाने के लिए सूखा नारियल अच्छा विकल्प है। ये पैर में सूजन, पैर में दर्द के लक्षण को कम करता है।
  • जी मिचलाना- प्रेग्नेंसी के दौरान जी मिचलाना आम बात है। ऐसे में कच्चा नारियल खाकर इस परेशानी को दूर किया जा सकता है, इससे एसिडिटी, सीने में जलन की परेशानी भी कम होती है।.
  • इम्यूनिटी बूस्टर- प्रेग्नेंसी में महिलाओं की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होनी जरूरी है। सूखा नारियल खाने से इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग होती है। गर्भ में शिशु सुरक्षित रहता है और मां भी इन्फेक्शन से खुद को बचा सकती है।
  • एनीमिया से बचाव- प्रेग्नेंसी में महिलाओं को खून की कमी हो सकती है। इसकी वजह आयरन की कमी है। प्रेगनेंसी में एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए कच्चा नारियल बेहद फायदेमंद है। कच्चे नारियल के सेवन से खून की कमी को पूरा किया जाता है।
  • हार्ट और ब्रेन के लिए रामबाण है सूखा नारियल-सूखे नारियल में आयरन की ज्यादा मात्रा होने की वजह से यह हार्ट और ब्रेन के लिए बहुत अच्छा होता है। साथ ही यह इम्यूनिटी को बढ़ाता है और बॉडी को वायरल इंफेक्शन से दूर रखता है। ये स्किन के लिए अच्छा है।
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- नारियल में फिनॉलिक कंपाउंड होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करते हैं। ये बॉडी के सेल्स के ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकते हैं। इसमें गैलिक एसिड, कैफिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड, पी-कोम्यूरिक एसिड होता है। सूखा नारियल ब्लड फ्लो सही रखता है।
  • आयरन की कमी दूर करे- महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी होती है। सूखे नारियल में आयरन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से बॉडी में आयरन की कमी दूर होती है। यही वजह है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को नारियल से बनी मिठाइयां खिलाई जाती हैं।
  • कनेक्टिव टिश्यू के लिए फायदेमंद- सूखे नारियल में कई ऐसे न्यूट्रिशन होते हैं जो बॉडी के कनेक्टिव टिश्यू को मजबूत बनाते हैं। नारियल को डाइट में शामिल करने से गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं होने का खतरा भी कम होता है।
  • मेमोरी स्ट्रांग करे- सूखा नारियल खाने से मेमोरी तेज होती है। सूखा नारियल मेंटल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। नारियल का तेल अल्जाइमर होने से रोकने में मदद करता है।

सूखा नारियल खाना बेस्ट ऑप्शन है। रोजाना नारियल खाने से स्किन पर ग्लो आता है।

  • धमनियों में प्लाक बनने से रोके- नारियल धमनियों में प्लाक बनने से रोकता है जो हार्ट ब्लॉकेज की वजह होती हैं। न्यूट्रिशन के भंडार नारियल में प्रोटीन, विटामिन, आयरन, कैल्शियम और सेलेनियम पाया जाता है। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करके शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।
  • जॉलाइन को शेप में लाए- सूखा नारियल खाने से जॉ लाइन की एक्सरसाइज होती है, जिससे जॉलाइन को शेप में रखने में मदद मिलती है।
  • स्किन में लाए निखार- स्किन ड्राई है तो सूखा नारियल खाना बेस्ट ऑप्शन है। रोजाना नारियल खाने से स्किन पर ग्लो आता है। हर तरह के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।
  • कोलेस्ट्रॉल रखे बेहतर- सूखा नारियल बॉडी में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बेहतर रखने में मदद करता है, क्योंकि इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं।
  • नारियल की मलाई के फायदे-नारियल के अंदर जो मलाई होती है वो भी सेहत को बहुत फायदा पहुंचाती है। जानिए, नारियल की मलाई खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं-
  • गुड कोलेस्ट्रॉल- बहुत कम लोग इस बात को जानते होंगे कि नारियल की मलाई में गुड कोलेस्ट्रॉल होता है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है इसलिए दिल के लिए फायदेमंद है।
  • डाइजेशन में फायदा- नारियल में पाई जाने वाली मलाई में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो डाइजेशन के लिए लाभकारी है।
  • एनर्जी- नारियल में पाई जाने वाली मलाई को एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। इसे खाने से ऊर्जा मिलती है।
  • इम्यूनिटी- नारियल की मलाई में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर किसी भी वायरस से बचाने में मददगार होते हैं।

बालों के लिए नारियल तेल के लाभ

नारियल के तेल में फैटी एसिड, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। ये बालों को न सिर्फ चमकदार और मुलायम बनाता है, बल्कि बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ये बालों के लिए कैसे फायदेमंद है, आइए जानें-

  • रूसी से बचाव- नारियल तेल फैटी एसिड एंटी-डैंड्रफ एजेंट के रूप में काम करता है। रोजाना इसका इस्तेमाल डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल में गुनगुना पानी और एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं। इससे स्कैल्प और बालों की मालिश करें। इसके अलावा तिल के तेल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर डैंड्रफ के लिए तैयार किया जा सकता है। इसे 30-40 मिनट तक लगाएं और फिर शैंपू कर लें। ये दो तरीके डैंड्रफ से लड़ने में कारगर हैं।
  • ग्रोथ के लिए- नारियल का तेल बाल बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके लिए स्कैल्प पर डीप मसाज करें। नारियल का तेल ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है। हर हफ्ते 2 या 3 बार 10-20 मिनट तक तेल से स्कैल्प पर मसाज करें। इसके लिए दो चम्मच नारियल के तेल में 4 बूंदें रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिलाएं। रोजमेरी एसेंशियल ऑयल ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में भी मदद करता है। 15 मिनट तक स्कैल्प में ऑयल मसाज करने के बाद बालों को गर्म तौलिये से ढक लें। एक घंटे के बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें और कंडीशनर का इस्तेमाल न करें।
  • स्प्लिट एंड्स को रोके सफेद बाल और गंजेपन का इलाज- बादाम के तेल के साथ नारियल का तेल मिलाकर लगाने से दोमुंहे बालों के उपचार में मदद मिलती है।नारियल का तेल गंजापन और सफेद बालों को रोकता है। भृंगराज तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाएं और स्कैल्प व बालों पर लगाएं। रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह बालों को धो लें। 
  • बाल झड़ना रोके- बालों का झड़ना कम करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच बादाम, जैतून और नारियल का तेल मिलाएं। इसे गर्म करें और स्कैल्प पर लगाएं। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए 10 मिनट तक मसाज करें। रात भर के लिए छोड़ दें, सुबह बालों को धो लें।

नारियल के फूल के फायदे

इसमें मौजूद एंटीवायरल, एंटीबैक्‍टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-परासाइट गुणों के कारण यह इम्‍यूनिटी को बढ़ाता है, जिससे आप बीमारियों से बचाव होता है। नारियल का फूल खाने से एनर्जी मिलती है, क्‍योंकि एनर्जी का प्राकृतिक स्रोत है और शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है।

नारियल से बने पकवान

साउथ इंडियन खाना पकाने के लिए नारियल का इस्तेमाल करते हैं। नारियल का दूध और कसे हुए नारियल का इस्तेमाल हर रोज खाना पकाने में किया जाता है। खाने के शौकीन हैं तो इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। लड्डू और चावल से लेकर चटनी और कुकीज तक कई मीठे और नमकीन पकवान नारियल से बनाए जा सकते हैं।

नारियल का खोल है बहुत काम की चीज

नारियल के खोल से बनाएं गमला- नारियल के खोल को गमले की तरह इस्तेमाल करके पैसों की बचत कर सकते हैं। इसके लिए आपको नारियल को 2 बराबर हिस्सों में काटना होगा। नारियल का साइज छोटा होता है इसलिए आप इसे घर के अंदर या बाहर कहीं भी रख सकते हैं। इसे जमीन पर रखकर सजाया या हैंगिंग प्लांटर की तरह लटकाया जा सकता है। नारियल के खोल से हैंगिंग प्लांटर बनाने के लिए आपको उसे तीन रस्सियों के बीच में रखकर लटकाना होगा। पानी वाले नारियल को भी गमले की तरह यूज किया जा सकता है।

नारियल के खोल में पक्षियों को पानी दें-बहुत से लोग पक्षियों के लिए पानी और खाना रखते हैं। नारियल को बीच में से 2 बराबर हिस्सों में काटकर गिरी निकाल लें। इसमें आप पक्षियों को खाना या पानी दे सकते हैं। नारियल के खोल को हम बेकार समझ अक्सर फेंक देते हैं। लेकिन इससे घर की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है। चलिए, जानते हैं नारियल के खोल का कैसे इस्तेमाल करें-

कलमदान बनाएं-नारियल के खोल को ऊपर से काटकर होल कर लें। अब इसे बोर्ड पर चिपका दें। ऐसा करने से पेन स्टैंड तैयार हो जाएगा और गिरेगा भी नहीं। इसे और ज्यादा सुंदर बनाने के लिए आप इसे पेंट भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here