भारत मे वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई

 

नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को एक ही दिन में 1 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन की डोज देने का ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि के लिए नागरिकों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज रिकॉर्ड वैक्सीनेशन! एक करोड़ की संख्या को पार करना एक अहम उपलब्धि है। टीका लगवाने वालों और इस अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।’

प्रधानमंत्री मोदी ने वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनने पर बधाई दी।

वैक्सीन की 1,00,64,032 डोज लगाई गई
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत ने शुक्रवार को वैक्सीन की 1,00,64,032 डोज लगाई। ये देश की एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। शुक्रवार की ऐतिहासिक उपलब्धि के कारण, देश में कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 62 करोड़ (62,09,43,580) खुराक को पार कर गया।

अलग-अलग आयु वर्ग में क्या है वैक्सीनेशन की स्थिति?
मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत से लेकर अब तक 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 23,72,15,353 लोगों को पहली खुराक मिल चुकी है, जबकि 2,45,60,807 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। 44-59 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों में, 12,77,25,060 को कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक डोज मिल चुकी है। इस आयु वर्ग में 5,21,89,432 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी गई हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here