Wednesday, July 24, 2024
Home मुख्य न्यूज़ राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की की गयी...

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की की गयी गोली मारकर हत्या

जयपुर- राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी  की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्यामनगर इलाके में उनके घर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है। बदमाशों ने गोगामेड़ी को जयपुर में उनके आवास पर निशाना बनाया। इस वारदात को अंजाम देते हुए एक बदमाश भी जख्मी हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जयपुर में नाकाबंदी कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां लगी हैं।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई

जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे।

20 सेकंड में खाली की पूरी मैगजीन, राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष के मर्डर का  Video | cctv video of murder of Rajput Karni Sena President Sukhdev Singh  Gogamedi | TV9 Bharatvarsh

अपने घर के बाहर खड़े थे सुखदेव सिंह

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर में सुखदेव सिंह से मिलने स्कूटी पर सवार दो आरोपी उनके आवास पर पहुंचे। सुखदेव और हमलावरों के बीच लगभग 10 मिनट तक बातचीत चली। इसके बाद हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलाने के बाद आरोपी फरार हो गए।सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया शोक

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,”श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है।सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निधन पर वसुंधरा राजे ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

× How can I help you?