7 जुलाई को चलेगी तांबरम से नांदेड़, हिंगोली, अकोला होते हुए धनबाद के लिए विशेष ट्रेन

अकोला-तमिलनाडु के तांबरम से झारखंड के धनबाद तक स्पेशल ट्रेन की एक फेरी पूरी होने वाल हैं, यह स्पेशल ट्रेन चेन्नई एग्मोर, गुंटूर, सिकंदराबाद, निज़ामाबाद, नांदेड़, पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, खंडवा, इटारसी, जबलपुर,सतना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया होते हुए धनबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित होगी.

गाडी क्रमांक 06077 तांबरम – धनबाद विशेष ट्रेन

यह विशेष ट्रेन शुक्रवार 07 जुलाई को तांबरम से रात 10.00 बजे चेन्नई एग्मोर, गुंटूर, सिकंदराबाद, निज़ामाबाद, नांदेड़, पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया होते हुए रवाना होगी। यह सोमवार सुबह 05.30 बजे धनबाद पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 06078 धनबाद-तांबरम स्पेशल ट्रेन वापसी यात्रा पर यह विशेष ट्रेन मंगलवार 11 जुलाई 2023 को अपराह्न 1.35 बजे धनबाद से प्रस्थान करेगी और उसी मार्ग से गुरुवार को रात 10.00 बजे तांबरम पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here