RPI (आठवले गुट) के अकोला जिलाध्यक्ष गजानन कांबले के खिलाफ बलत्कार का गुन्हा दर्ज हुआ

 

 

अकोला – रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, अकोला जिलाध्यक्ष गजानन कांबले के खिलाफ रामदास पेठ थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत दर्ज होते ही आरोपी गजानन कांबले फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही हैl

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकोला निवासी 32 वर्षीय पीड़िता ने रामदास पेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई हैl शिकायत में बताया की आरोपी रिपब्लिकन पार्टी जिलाध्यक्ष गजानन कांबले 4-5 वर्षो से विभिन्न पर्यटन स्थलों पर ले जा कर इच्छा विरुद्ध अत्याचार कियाl विवाह का पूछे जाने पर आरोपी गजानन कांबले अस्पष्ट जवाब देकर टाल-मटोल किया।साथ ही होटल आर.एस. में ले जा कर 4 दिनों तक महिला से जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये l

इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा रामदास पेठ थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी गजानन कांबले के खिलाफ धारा 376.2एन(1) के तहत दुष्कर्म व अन्य अपराधों की शिकायत दर्ज कराई. इस मामले के बाद रामदास पेठ पोलिस फरार आरोपी गजानन कांबले की तलाश कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here