नाले में पलटी निजी बस! बस में थे 40 से अधिक यात्री

अमरावती : अमरावती में नाले में एक निजी बस पलट गई. बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। बस अमरावती से मोरशी होते हुए मध्य प्रदेश जा रही थी। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। घटना अमरावती-नागपुर हाईवे पर अर्जुननगर इलाके की है।
     बस में चालीस से अधिक यात्री सवार थे। बस पूरी क्षमता में थी। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। एसटी की बसें बंद हैं। नतीजन अमरावती और अकोला शहर में बड़ी संख्या में अवैध निजी परिवहन चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here