केवल भारतीय पासपोर्ट दिखाकर मिल जाती है इन देशों की नागरिकता, बस साबित करनी पड़ती हैं कुछ जरूरी चीजें

भारत से बाहर कई बार देशों की खूबसूरती लोगों को बेहद आकर्षित करती है। आजकल तो युवा नौकरी, पढाई जैसी चीजों के लिए भी विदेशी जगहों का रुख करने लगे हैं। ऐसे में भारत से बाहर रहने का सपना देखने वालों की कमी नहीं है। अगर आप भी विदेश में रहने का सपना देख रहे हैं, लेकिन वीजा की समस्या आपके सपने पर पानी फेर रही है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे कई देश हैं, जो भारतीय पासपोर्ट पर भी आसानी से नागरिकता देते हैं, बस आपको डॉक्युमेंट्स और कुछ जरूरी चीजों को पूरा करना पड़ेगा। चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए उन देशों और वहां लगने वाले डॉक्युमेंट्स के बारे में बताते हैं।

ऑस्ट्रिया – Austria

-austria

नाम देखकर आप भी यही सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, तो हम आपको बता दें, ऐसा मुमकिन है। अगर आप यहां हमेशा के लिए बसना चाहते हैं, तो कुछ पैसे खर्च करने के तैयार हो जाइए, ऐसी विंटर वंडरलैंड वाली जगह आपको सपनों में ही नहीं हकीकत में भी देखने को मिल सकती है। यहां रहने की कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन अगर आप ऑस्ट्रिया में रहने के लिए अपने देश से अप्लाई करते हैं, तो आपको डी-वीजा केटेगरी के तहत यहां 6 महीने बसने दिया जाएगा। एक बार ऐसा करने के बाद, आप फिर परमानेंट रेजिडेंस परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बेल्जियम – Belgium

-belgium

अगर आप उस केटेगरी में आते हैं, जिन्हें सर्दियां बेहद पसंद है या स्नोफॉल का मजा लेना चाहते हैं, तो एक बार बेल्जियम देश के बारे में भी सोच लें। ये देश अपने टेस्टी खानों के लिए जाना जाता है, साथ ही यहां की देखने लायक जगहों पर लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। ये जगह आपके लिए सपनों का स्थान बन सकती है। अगर आप अच्छा खासा कमाते हैं, तो थोड़े पैसे भरकर यहां की नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही जॉब भी पाना बेहद आसान है। इस देश में अगर आपको एक बार जॉब मिल जाती है, तो उसके 2 हफ्ते बाद आप परमानेंट रेजिडेंस परमिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इक्वाडोर – Ecuador

-ecuador

लोग इक्वाडोर की प्राकृतिक खूबसूरती से अनजान हैं, जिस वजह से यहां लोगों की भीड़ कम रहती है। पहाड़ों, समुद्र तटों और ज्वालामुखियों तक इस देश में वनस्पतियों और जीवों की कई विविधताएं मौजूद है। अगर आप रिटायर हैं, तो ये जगह बसने के लिए बेस्ट है। वैसे यहां रहने के लिए कोई उम्र नहीं देखी जाती, आपको बस साबित करना होगा कि यहां ठहरने के लिए आप प्रति माह 800 डॉलर कमा रहे हैं।

बेलीज़ – Belize

-belize

बेलीज़ रहने के लिए आरामदायक जगह है, जो कि लैटिन अमेरिका में मेक्सिको और ग्वाटेमाला के बीच स्थित है। इस देश में ज्यादातर अंग्रेजी बोल जाती है, साथ ही रहने की लागत काफी कम है। आप 30 दिन के विजिटर वीजा पर यहां रह सकते हैं और इसे तब तक रिन्यू करवाते रहे, जब तक आपके यहां 50 हफ्ते पूरे नहीं हो जाते। उसके बाद 1000 डॉलर की फीस और कुछ डॉक्युमेंट्स के साथ आप यहां की परमानेंट रेजीडेंसी प्राप्त कर सकते हैं।

कोस्टा रिका – Costa Rica

-costa-rica

अपने खूबसूरत नजारों, रहने की कम लागत और दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों के लिए मशहूर ये जगह बसने के लिए बेस्ट है। शांति चाहने वालों को ये जगह अपनी लिस्ट में शामिल कर लेनी चाहिए। अगर आप भारतीय पासपोर्ट धारक हैं, तो इस देश के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कोस्टा रीका में आराम से रहने के लिए आपको 2500 डॉलर देने पड़ेंगे। साथ ही, देश में नौकरी पाना भी काफी आसान है। यहां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here