महाराष्ट्र में एक ही दिन में ओमिक्रॉन के 8 नए केस मिले; इनमें 7 मुंबई के, किसी की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, बढती जा रही चिंता

मुंबई- कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत में भी तेजी से फैलता हुआ दिख रहा है। मंगलवार सुबह दिल्ली में 4 नए केस मिलने के बाद शाम को महाराष्ट्र में भी इसके 8 नए मामले सामने आए हैं। आज संक्रमित हुए 8 में से 7 मरीज मुंबई से और एक वसई-विरार से है। खास बात यह है कि इनमें से कोई विदेश नहीं गया है। इस तरह देशभर में नए वैरिएंट के केस बढ़कर 61 हो गए हैं।

आज संक्रमित हुए 8 मरीजों में से एक राजस्थान का रहने वाला है। इसके अलावा एक बेंगलुरु और एक ने दिल्ली की यात्रा की थी। आज संक्रमित हुए 8 में से 2 मरीज हॉस्पिटल में और छह होम आइसोलेशन में हैं। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रैक कर लिया गया है। संक्रमित हुए 8 में से 7 लोगों ने वैक्सीन ली हुई थी।

8 मरीजों में से 3 महिलाएं और 5 पुरुष
सभी के सैंपल दिसंबर के पहले सप्ताह में लिए गए थे। आज संक्रमित हुए 8 मरीजों में से 3 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। इनकी उम्र 24 से 41 साल के बीच है। इनमें से तीन एसिम्प्टोमेटिक और पांच में मामूली लक्षण हैं।

मुंबई में सबसे ज्यादा 10 केस
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक कुल 28 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए हैं। इनमें मुंबई से 12, पिंपरी चिंचवाड़ा में 10, पुणे में 2 वहीं कल्याण-डोंबीवली, नागपुर, लातूर और वसई विरार में एक-एक मरीज सामने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here