NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब दोबारा होगा एग्जाम

मुंबई- देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। National Testing Agency ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। एजेंसी ने कहा कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया है और परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। यह फैसला कथित पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद लिया गया है।

एनटीए ने अपने बयान में कहा कि 8 मई को मामले को केंद्रीय एजेंसियों के पास स्वतंत्र जांच के लिए भेजा गया था। बाद में जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और रिपोर्ट्स के आधार पर यह तय किया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता।छात्रों को राहत देते हुए एजेंसी ने साफ किया है कि मई 2026 परीक्षा चक्र के सभी रजिस्ट्रेशन डेटा, उम्मीदवारों की जानकारी और चुने गए परीक्षा केंद्र दोबारा होने वाली परीक्षा में मान्य रहेंगे।

किसी भी छात्र को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले जमा फीस भी वापस की जाएगी।NTA ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की अपील की है। इस फैसले से लाखों छात्रों को दोबारा तैयारी करनी होगी, लेकिन परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बनाए रखने के लिए इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

7 परीक्षाएं हो चुकी है पेपर LEAK का शिकार

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024

साल 2024 में 17 और 18 फरवरी को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। 60,244 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में करीब 43 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। लेकिन पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

UPPSC समीक्षा अधिकारी 2023

2023 में UPPSC समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 भी पेपर लीक का शिकार हो गया था। समीक्षा अधिकारी (RO) के 334 और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) के 77 कुल 411 पदों के लिए 11 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के 58 जिलों में 2387 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 10, 76,004 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था और 64 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित रहे थे। हालांकि पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

यूजीसी नेट परीक्षा 2024

2024 में 18 जून को पूरे देश में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया गया था। हालांकि परीक्षा की शाम ही देश के कई राज्यों से पेपर लीक की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 19 जून 2024 को परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया। जिसे बाद में फिर अधिक सावधानी के साथ दोबारा आयोजित करवाया गया था।

बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा 2022

2022 में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं संयुक्त प्रारंभित परीक्षा (PT) आयोजित किया गया था। लेकिन पेपर लीक के आरोप के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। इस दैरान बिहार की राजधानी पटना में लाखों अभ्यर्थियों ने सकड़ों पर उतरकर BPSC के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आर्थिक अपराध इकाई (EOU)  ने मामले के मास्टरमाइंड सहित कई आरोपियों की गिरफ्तारी की थी।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021

2021 में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) पेपर लीक हो गया था। प्रदेश सरकार ने दावा किया था कि परीक्षा से पहले पेपर व्हाट्सऐप पर लीक किया गया था। जांच के बाद इसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया था।

NEET परीक्षा 2021

2021 में ही नेशनल एबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा शुरु होने से आधा घंटे पहले पेपर लीक होने की खबर सामने आई थी। हालांकि तब इसे केवल अफवाह माना गया और परीक्षाएं आयोजित करवाई गईं। लेकिन परीक्षा और रिजल्ट के बीच पेपर लीक का ये जिन्ना कई बार बाहर निकलकर सामने आया था।

NEET पेपर लीक मामले का आरोपी शुभम खैरनार नासिक से गिरफ्तार

 NEET-UG पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस के जानकारी के आधार पर नासिक पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। नासिक शहर के DCP किरण कुमार चव्हाण ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस ने इस मामले में मदद के लिए सुबह उनसे संपर्क किया था। राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर नासिक क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर नासिक सिटी क्राइम ब्रांच ने NEET पेपर लीक मामले के सिलसिले में इंदिरा नगर इलाके से शुभम खैरनार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है।DCP किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी NEET पेपर लीक मामले से जुड़ा है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना पहनावा और हेयरस्टाइल बदल लिया था, जिससे शुरू में उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था।

हालांकि, तकनीकी जानकारी और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस ने उसे सफलतापूर्वक पकड़ लिया। राजस्थान पुलिस के नासिक पहुंचने पर आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को फिलहाल नासिक में हिरासत में रखा गया है। आरोपी पिछले कुछ वर्षों से मध्य प्रदेश के भोपाल में पढ़ाई कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here