महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार 18 मंत्रियों ने ली शपथ- यहाँ देखे पूरी लिस्ट

मुंबई- करीब सवा महीने के इंतजार के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में आज शिंदे कैबिनेट का विस्तार हो गया. शिंदे कैबिनेट में पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री रहे शिवसेना के बागी विधायकों को भी जगह मिली है. बीजेपी और शिंदे गुट से 9-9 मंत्री कैबिनेट में शामिल हुए हैं.

Whatsapp Image 2022 08 09 At 11.09.57 Am

Whatsapp Image 2022 08 09 At 11.09.56 Am

BJP से शपथ लेने वाले 9 मंत्रियों के नाम-

  1. चन्द्रकान्त पाटिल- मराठा, पश्चिम महाराष्ट्र
  2. गिरीश महाजन- गुर्जर ओबीसी, उत्तर महाराष्ट्र
  3. राधाकृष्ण विखे पाटिल- मराठा, पश्चिम महाराष्ट्र
  4. सुधीर मुनगंटीवार- वैश्य, विदर्भ
  5. विजयकुमार गावित- आदिवासी, नंदुरबार उत्तर महाराष्ट्र
  6. सुरेश खाड़े- शेड्यूल कास्ट, पश्चिम महाराष्ट्र
  7. अतुल सावे- ओबीसी, मराठवाड़ा
  8. मंगल प्रभात लोढा- जैन मारवाड़ी, मुंबई
  9. रवींद्र चव्हाण- मराठा, डोंबिवली

शिंदे गुट से शपथ लेने वाले 9 मंत्रियों के नाम-

  1. दादा भुसे- मराठा, उत्तर महाराष्ट्र
  2. संदीपान भुमरे- मराठा, मराठवाड़ा
  3. गुलाबराव पाटील- ओबीसी, उत्तर महाराष्ट्र
  4. उदय सामंत- मराठा, कोंकण
  5. शभुराजे देसाई- मराठा, पश्चिम महाराष्ट्र
  6. तानाज़ी सावंत- सोलहापुर
  7. अब्दुल सत्तार
  8. दीपक केसरकर
  9. संजय राठौड़- वीजेएनटी, पश्चिम विदर्भ

जून में गिर गई थी उद्धव ठाकरे महा विकास आघाडी सरकार

शिंदे गुट के विधायकों ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुबह 11 बजे का समय तय किया गया है. यह समारोह राजभवन में होगा. एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री पद पर और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब 40 दिनों के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने जा रहा है. शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की थी शपथ ली थी, जबकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस को उप मुख्यमंत्री बनाया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here