महाराष्ट्र में शुरू हुआ ‘मुफ्त बिजली मिशन’, 5 लाख घरों पर लगेगा सरकारी सोलर

महाराष्ट्र SMART सोलर योजना : गरीब और कम बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सब्सिडी

मुंबई/नागपुर /अकोला (दैनिक दिव्य हिन्दी ) – Maharashtra सरकार ने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बिजली बिल से राहत देने के लिए “स्वयंपूर्ण महाराष्ट्र आवासीय रूफ टॉप (SMART) सोलर योजना” लागू की है। इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर भारी सब्सिडी देंगी।

राज्य सरकार के अनुसार बढ़ती बिजली मांग, पर्यावरण प्रदूषण और महंगे बिजली बिलों को देखते हुए यह योजना लागू की जा रही है। केंद्र सरकार की “प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” के साथ मिलाकर महाराष्ट्र में करीब 8.75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

योजना का मुख्य उद्देश्य

  • गरीब परिवारों का बिजली बिल कम करना
  • घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाना
  • सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना
  • अतिरिक्त बिजली बेचकर आय का स्रोत तैयार करना

किन लोगों को मिलेगा लाभ?

योजना का लाभ इन उपभोक्ताओं को मिलेगा:

  • गरीबी रेखा (BPL) के नीचे आने वाले परिवार
  • ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिनका बिजली उपयोग 100 यूनिट से कम है
  • केवल सिंगल फेज बिजली कनेक्शन वाले ग्राहक पात्र होंगे
  • उपभोक्ता बिजली बिल बकाया मुक्त होना चाहिए

सब्सिडी की पूरी जानकारी

सरकार ने प्रति किलोवॉट सोलर सिस्टम की आधार कीमत 50 हजार रुपये मानी है। इसके अनुसार उपभोक्ता, राज्य सरकार और केंद्र सरकार का हिस्सा तय किया गया है।

1) BPL परिवारों के लिए सब्सिडी

विवरण राशि
कुल लागत ₹50,000
केंद्र सरकार सब्सिडी ₹30,000
महाराष्ट्र सरकार सब्सिडी ₹17,500
उपभोक्ता का हिस्सा ₹2,500

यानी BPL परिवार को सिर्फ 2,500 रुपये देकर 1 किलोवॉट का सोलर सिस्टम मिल सकेगा।

2) 100 यूनिट से कम बिजली उपयोग करने वाले सामान्य वर्ग

विवरण राशि
कुल लागत ₹50,000
केंद्र सरकार सब्सिडी ₹30,000
महाराष्ट्र सरकार सब्सिडी ₹10,000
उपभोक्ता का हिस्सा ₹10,000

 

3) अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) उपभोक्ता

विवरण राशि
कुल लागत ₹50,000
केंद्र सरकार सब्सिडी ₹30,000
महाराष्ट्र सरकार सब्सिडी ₹15,000
उपभोक्ता का हिस्सा ₹5,000

 

कितने लोगों को मिलेगा लाभ?

राज्य सरकार ने कुल 5 लाख घरों को योजना में शामिल करने का लक्ष्य रखा है।

  • 1.54 लाख BPL परिवार
  • 3.45 लाख आर्थिक रूप से कमजोर परिवार

योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

योजना का लाभ लेने के लिए:

  1. वैध बिजली कनेक्शन होना जरूरी
  2. पहले किसी अन्य सोलर सब्सिडी योजना का लाभ नहीं लिया हो
  3. राष्ट्रीय पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी
  4. बिजली बिल बकाया नहीं होना चाहिए

योजना की खास बातें

  • 1 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाया जाएगा
  • 5 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी सप्लायर की होगी
  • भारतीय निर्मित और प्रमाणित सोलर पैनल ही लगाए जाएंगे
  • अतिरिक्त बिजली बेचकर उपभोक्ता आय भी कमा सकेंगे

सरकार कितना खर्च करेगी?

Maharashtra State Electricity Distribution Company Limited (महावितरण) के माध्यम से लागू होने वाली इस योजना पर महाराष्ट्र सरकार कुल 655 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

योजना कब तक चलेगी?

SMART सोलर योजना मार्च 2027 तक लागू रहेगी। सरकार ने मेलघाट, नंदुरबार और गढ़चिरौली जैसे दूरदराज क्षेत्रों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

#Maharashtra #SolarScheme #FreeElectricity #SMARTYojana #SolarSubsidy #RooftopSolar #ElectricityBill #MaharashtraGovernment #SolarEnergy

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here