नर्सरी से क्लास 1 तक.. महाराष्ट्र सरकार ने बदली एडमिशन की उम्र सीमा, मिली छूट

मुंबई – महाराष्ट्र में नर्सरी से क्लास 1 तक में बच्चे को एडमिशन दिलाने की तैयारी कर रहे अभिभावकों के लिए खुशखबरी है. महाराष्ट्र सरकार (Maha Govt) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए महाराष्ट्र नर्सरी से लेकर क्लास 1 एडमिशन तक के लिए उम्र सीमा में बदलाव किया है. न्यूनतम उम्र सीमा (Minimum Age Limit) में छूट दी गई है. महाराष्ट्र शिक्षा विभाग (Maharashtra Education Department) के अधिकारी ने मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 को इस संबंध में घोषणा की है. साथ ही सरकार ने नया सर्कुलर भी जारी किया है.

नर्सरी टू क्लास 1 एडमिशन 2022 (Maharashtra Nursery to class 1 admission 2022) के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किए गए नए सर्कुलर के अनुसार, अब विभिन्न कक्षाओं में दाखिले के लिए न्यूनतम उम्र सीमा इस प्रकार होगी –

महाराष्ट्र नर्सरी एडमिशन 2022-23 : शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए महाराष्ट्र में नर्सरी में एडमिशन (Maharashtra Nursery Admission) के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 3 साल है. अगर 31 दिसंबर 2022 तक अगर बच्चे की उम्र 3 साल पूरी होती है, तो वह एडमिशन के लिए योग्य है. यानी उसका जन्म 01 अक्टूबर 2018 से लेकर 31 दिसंबर 2019 के बीच हुआ हो.

महाराष्ट्र जूनियर केजी एडमिशन 2022 – महाराष्ट्र के स्कूलों में जूनियर केजी में एडमिशन (Maharashtra Junior KG admission) के लिए बच्चे का जन्म 01 अक्टूबर 2017 से लेकर 31 दिसंबर 2018 तक के बीच हुआ हो. 31 दिसंबर 2022 तक उसकी उम्र चार साल पूरी हुई हो.

महाराष्ट्र सीनियर केजी एडमिशन 2022 – सीनियर केजी में एडमिशन (Maharashtra Senior KG admission) के लिए बच्चे की उम्र 31 दिसंबर 2022 तक कम से कम 5 साल हो. यानी उसका जन्म 01 अक्टूबर 2016 से 31 दिसंबर 2017 के बीच हुआ हो.

महाराष्ट्र क्लास 1 एडमिशन 2022 – अगर शैक्षणिक सत्र 2022-23 में पहली कक्षा में बच्चे का एडमिशन कराना है, तो 31 दिसंबर 2022 तक उसकी उम्र 6 साल पूरी होनी चाहिए. यानी उसका जन्म 01 अक्टूबर 2015 से 31 दिसंबर 2016 के बीच हुआ हो.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here