महाराष्ट्र में शिंदें,फडणवीस कैबिनेट में विभागों का बंटवारा:फडणवीस को गृह और वित्त, जाने किस को कोनसा मंत्रालय मिला

मुंबई- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट में विभागों का बंटवारा कर दिया है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त विभाग दिया गया है। वहीं, शहरी विकास विभाग मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने पास रखा है।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के 39 दिन बाद मंगलवार यानी 9 अगस्त को कुल 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। 50-50 फॉर्मूले के तहत भाजपा और शिंदे गुट से 9-9 विधायकों को मंत्री बनाया गया था। अब इन्हीं के बीच विभागों का बंटवारा किया गया है।

शिंदे कैबिनेट में मंत्रियों और विभागों की पूरी लिस्ट यहां देखें…

नाम विभाग
एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री, सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, सूचना एवं जनसंपर्क, लोक निर्माण (सार्वजनिक परियोजनाएं), परिवहन, विपणन, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता, राहत एवं पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, मृदा एवं जल संरक्षण, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, अल्पसंख्यक कल्याण समेत किसी को आवंटित न किए गए सभी विभाग
देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री, गृह, वित्त और योजना, कानून और न्याय, जल संसाधन और लाभ क्षेत्र विकास, आवास, ऊर्जा, शिष्टाचार
राधाकृष्ण विखे पाटिल राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास
सुधीर मुनगंटीवार वानिकी, सांस्कृतिक मामले और मत्स्य पालन
चंद्रकांत पाटिल उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य
डॉ. विजयकुमार ग्राम-आदिवासी विकास
गिरीश महाजन ग्राम विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण
गुलाबराव पाटिल जलापूर्ति एवं स्वच्छता
दादा भुसे बंदरगाह एवं खनन
संजय राठौड़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन
सुरेश खाड़े श्रम
संदीपन भुमरे रोजगार गारंटी योजना एवं बागवानी
उदय सामंत उद्योग
प्रो. तानाजी सावंत लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
रवींद्र चव्हाण लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण
अब्दुल सत्तार कृषि
दीपक केसरकर स्कूल शिक्षा और मराठी भाषा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here