महाराष्ट्र में 10 नए सरकारी BSc नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे, 23 कॉलेजों की क्षमता बढ़ेगी; ₹558.71 करोड़ मंजूर

मुंबई- महाराष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और राज्य के दूरदराज तथा ग्रामीण इलाकों तक बेहतर मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विशेष निर्देशों के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य में नर्सिंग शिक्षा के व्यापक विस्तार को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य में 10 नए शासकीय B.Sc नर्सिंग कॉलेज शुरू किए जाएंगे, वहीं 23 मौजूदा नर्सिंग कॉलेजों की क्षमता बढ़ाने को आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है।

8 GNM डिप्लोमा कॉलेज होंगे अपग्रेड

महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से राज्य में B.Cs नर्सिंग सीटों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी। पहले चरण के तहत मुंबई, नागपुर और सोलापुर समेत राज्य के 8 प्रसिद्ध जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा कॉलेजों को अपग्रेड किया जा रहा है।50 सीटों वाले इन सभी कॉलेजों को 100-100 सीटों वाले B.Sc नर्सिंग कॉलेजों में तब्दील कर दिया जाएगा। इस फैसले से डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए डिग्री कोर्स में जाने का सीधा और बेहतर रास्ता खुलेगा।

इन प्रमुख शहरों के कॉलेजों में दोगुनी होंगी सीटें

जिन शहरों में पहले से शासकीय B.Sc नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं, वहां भी छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। मुंबई के G.T. और सेंट जॉर्ज अस्पतालों के साथ-साथ धुले, सोलापुर, अंबाजोगाई, अकोला, नागपुर और सांगली में GNM कॉलेजों को अपग्रेड करके 100 छात्रों की एडमिशन क्षमता वाले B.Sc. नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।

10 नए जिलों को मिलेगा शासकीय नर्सिंग कॉलेज

इसके अलावा, मुंबई, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, पुणे और नांदेड़ में मौजूदा कॉलेजों की एडमिशन क्षमता बढ़ाई जाएगी। चंद्रपुर, सिंधुदुर्ग, यवतमाल, अलीबाग (रायगढ़), रत्नागिरी, अमरावती, धाराशिव और गढ़चिरोली में नए सरकारी B.Sc. नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here