Thursday, July 25, 2024
Home मुख्य न्यूज़ देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम हुए लागू

देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम हुए लागू

नई दिल्ली- देश भर में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरकी कीमतों को रिवाइज किया जाता है। आज भी इनकी कीमतों को अपडेट किया गया है। देश भर में एक बार फिर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये की बढ़त हुई है। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,797.50 रुपये का मिलेगा। पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 103 रुपये की बढ़त की गई थी। इस बढ़त के बाद रेस्टोरेंट मालिकों के साथ मिठाई बेकर्स को बड़ा झटका लगा है।

महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

  • राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये हो गई है। नवंबर में इनकी कीमत 1775.50 रुपये था।
  • कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,908 रुपये है। पिछले महीने इनकी कीमत 1,885.50 रुपये थी।
  • मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,749 रुपये हो गई है जो पिछले महीने 1,728 रुपये था।
  • चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,968.50 रुपये है जबकि अगस्त में इसकी कीमत 1,942 रुपये थी।

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1 दिसंबर 2023 को भी इनकी कीमतों में बदलाव नहीं किया गया था। इसका अर्थ कि राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

× How can I help you?