अकोला: दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल स्थित हावड़ा स्टेशन पर लिंक केबिन कार्य पूरा करने के लिए 25 और 26 जुलाई को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रारंभिक एवं अंतिम स्टेशन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस 24 और 25 जुलाई को हावड़ा के बजाय शालीमार स्टेशन से रवाना होगी। वहीं 12859 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 24 और 25 जुलाई को हावड़ा के स्थान पर शालीमार स्टेशन तक ही संचालित होगी।
इसी प्रकार 12860 हावड़ा–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गीतांजलि एक्सप्रेस 25 और 26 जुलाई को सांतरागाछी स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी। वहीं 12809 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–हावड़ा मेल 24 जुलाई को केवल सांतरागाछी तक जाएगी और 12810 हावड़ा–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेल 25 एवं 26 जुलाई को हावड़ा के बजाय सांतरागाछी से प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा 22893 साईं नगर शिर्डी–हावड़ा एक्सप्रेस 25 जुलाई को सांतरागाछी तक ही संचालित होगी। 12221 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 25 जुलाई को हावड़ा के स्थान पर शालीमार स्टेशन से रवाना होगी, जबकि 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 25 जुलाई को हावड़ा के बजाय सांतरागाछी तक ही चलेगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेल हेल्पलाइन से अपनी ट्रेन की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।




