द्रौपदी मुर्मू बनी देश की 15वी राष्ट्रपती President of India rashtrapati Draupadi Murmu

नई दिल्ली- आज रास्ट्रपति चुनाव के वोटो की गनती हुई जिमसे द्रोपदी मुर्मू भारी मतों से विजई हुई इन को NDA दलों के साथ ही शिवसेना, BJD और YSR कांग्रेस का समर्थन मिला था। वहीं यशवंत सिन्हा को कांग्रेस, TMC, NCP और SP का समर्थन मिला था। मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। वहीं यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। बाकी के राज्यों की गिनती जारी है। मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यशवंत सिन्हा ने भी बधाई दी है।

मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा नतीजे आने के बाद दिल्ली में विजय जुलूस निकाला। ऐसा पहली बार है, जब राष्ट्रपति की जीत के बाद जुलूस निकाला गया।  पहली बार आदिवासी महिला के राष्ट्रपति चुने जाने का श्रेय PM मोदी को दिया जा रहा हैं।

द्रौपदी की जीत से राजनीतिक मैसेज दिया भाजपा  सरकारने

द्रौपदी मुर्मू की जीत की घोषणा होते ही देशभर में जश्न शुरू हो गया हैं। द्रौपदी की जीत से BJP आदिवासी समुदाय सहित पूरे देश और खासतौर पर महिलाएं में खास संदेश दिया। जिससे मुख्य धारा से कटे इस समुदाय में राजनीतिक मैसेज जाए कि प्रधानमंत्री मोदी और BJP ही ऐसी पार्टी है जो सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश के वंचित तबकों और वर्गों के लिए काम करते हैं।

25 को शपथ ग्रहण

21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति घोषित कर दिए हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का शपथ ग्रहण होगा।

सबसे अधिक अंतर से जीते राष्ट्रपति

साल- 1957
राष्ट्रपति- राजेंद्र प्रसाद
पक्ष में- 99.3%
विरोध में- 0.4%

सबसे कम अंतर से जीते राष्ट्रपति

साल- 1969
राष्ट्रपति- वीवी गिरि
पक्ष में- 50.2%
विरोध में- 48.7%

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here