देश की राजधानी में लगा कर्फ्यू: बंद रहेगी राजधानी करना होगा वर्क फ्रॉम होम

नई दिल्ली- दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके तहत शनिवार और रविवार को दिल्ली पूरी तरह बंद रहेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी ऑफिस में कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा जाएगा। वहीं, प्राइवेट ऑफिस 50% कैपिसिटी के साथ काम करेंगे। दिल्ली में सोमवार को 4099 कोरोना केस मिले थे और पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.46% हो गई।

दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने कहा है कि राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह ओमिक्रॉन वैरिएंट है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले पेशेंट्स की संख्या बढ़ने पर और भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • TMC नेता बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। बाबुल की पत्नी, पिता और कई स्टॉफ भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है।
  • बिहार के मेडिकल कॉलेज में 72 और डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 159 हो गई है।
  • कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली AIIMS ने 5 से 10 जनवरी के विंटर वैकेशन को रद्द कर दिया गया है। AIIMS प्रशासन ने सभी फैकल्टी मेंबर्स को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी जॉइन करने को कहा है।
  • BJP सांसद मनोज तिवारी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर बताया कि वे 2 जनवरी की रात से ही बीमार महसूस कर रहे थें। हल्का बुखार और ज़ुकाम होने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव मिले।
  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया(DCGI) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) मंगलवार को मीटिंग करेगी। इसमें भारत बायोटेक की नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन के आवेदन की जांच की जाएगी। मीटिंग में वैक्सीन को बूस्टर शॉट के तौर पर मंजूरी भी दी जा सकती है।
  • महाराष्ट्र में भिवंडी के एक आश्रम स्कूल के 28 छात्रों और 2 स्टाफ सहित 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
  • छत्तीसगढ़ में बस्तर के चिंतागुफा के CRPF कैंप में 38 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी जवानों को बैरक में ही क्वारैंटाइन किया गया है।
  • तिहाड़ के विभिन्न जेलों में 2 कैदी और 6 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले जुलाई 2021 में यहां संक्रमण के केस मिले थे।
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनके परिवार का एक सदस्य और एक स्टाफ कोरोना संक्रमित मिला है।
  • केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्हें कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here