मध्यरेल ने विशेष ट्रेनों की 1106 यात्राओं की अवधि का किया विस्तार

मुंबई- मध्य रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए विशेष ट्रेनों की 1106 यात्राओं की अवधि का विस्तार किया जाएगा इससे यात्रियों को प्रवास करने में काफी राहत मिलने वाली है.

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सोलापुर साप्ताहिक विशेष

ट्रेन नं. 01435 सोलापुर-एलटीटी विशेष को दिनांक 26.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 02.01.2024 से 26.03.2024 (13 सेवाएं) बढ़ाया गया है वही,ट्रेन नं. 01436 एलटीटी-सोलापुर विशेष को दिनांक 27.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 03.01.2024 से 27.03.2024 (13 सेवाएं) तक बढ़ाया गया है।

सोलापुर-तिरुपति साप्ताहिक विशेष

ट्रेन नं. 01437 सोलापुर-तिरुपति विशेष को दिनांक 28.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 04.01.2024 से 28.03.2024 (13 सेवाएं) तक बढ़ाया गया है।वही,ट्रेन नं. 01438 तिरूपति-सोलापुर विशेष को दिनांक 28.7.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 05.01.2024 से 29.03.2024 (12 सेवाएं) तक बढ़ाया गया है।

पुणे-अमरावती द्वि-साप्ताहिक विशेष

ट्रेन नं. 01439 पुणे-अमरावती विशेष को दिनांक 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 05.01.2024 से 31.03.2024 (26 सेवाएं) तक बढ़ाया गया है। वही,ट्रेन नं. 01440 अमरावती-पुणे विशेष को दिनांक 01.01.2024 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 06.01.2024 से 01.04.2024 (26 सेवाएं) तक बढ़ाया गया है।

सोलापुर-दौंड दैनिक विशेष

ट्रेन नं. 01461 सोलापुर-दौंड विशेष को दिनांक 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 01.01.2024 से 31.03.2024 (91 सेवाएं) तक बढ़ाया गया है। वही, ट्रेन नं. 01462 दौंड-सोलापुर विशेष को दिनांक 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 01.01.2024 से 31.03.2024 (91 सेवाएं) तक बढ़ाया गया है।

सोलापुर-कलबुरगि दैनिक विशेष

ट्रेन नं. 01463 सोलापुर- कलबुरगि विशेष को दिनांक 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 01.01.2024 से 31.03.2024 (91 सेवाएं) तक बढ़ाया गया है। वही, ट्रेन नं. 01464 कलबुर्गी-सोलापुर विशेष को दिनांक 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 01.01.2024 से 31.03.2024 (91 सेवाएं) तक बढ़ाया गया है।

नागपुर-मडगांव द्वि-साप्ताहिक विशेष

ट्रेन नं. 01139 नागपुर-मडगांव विशेष को दिनांक 30.12.2023 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 03.01.2024 से 30.03.2024 (26 सेवाएं) तक बढ़ा दिया गया है।वही,  ट्रेन नं. 01140 मडगांव-नागपुर विशेष को दिनांक 31.12.2023 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 04.01.2024 से 31.03.2024 (26 सेवाएं) तक बढ़ा दिया गया है।

पुणे-छत्रपति साहूमहाराज टर्मिनस कोल्हापुर दैनिक विशेष

ट्रेन नं. 01023 पुणे-छत्रपति साहूमहाराज टर्मिनस कोल्हापुर विशेष को दिनांक 01.01.2024 तक अधिसूचित किया गया था जिसे अब दिनांक 02.01.2024 से 31.03.2024 (90 सेवाएं) तक बढ़ाया गया है। वही,ट्रेन नं. 01024 छत्रपति साहूमहाराज टर्मिनस कोल्हापुर-पुणे विशेष को दिनांक 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 01.01.2024 से 31.03.2024 (91 सेवाएं) तक बढ़ाया गया है।

बडनेरा-नासिक दैनिक विशेष

ट्रेन नं. 01211 बडनेरा-नासिक विशेष को दिनांक 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था | जिसे अब दिनांक 01.01.2024 से 31.03.2024 (91 सेवाएं) तक बढ़ाया गया है l वही, ट्रेन नं. 01212 नासिक-बडनेरा विशेष को दिनांक 31.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था | जिसे अब दिनांक 01.01.2024 से 31.03.2024 (91 सेवाएं) तक बढ़ाया गया हैl

सीएसएमटी-नागपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष

ट्रेन नं. 02139 सीएसएमटी-नागपुर विशेष को दिनांक 28.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था जिसे अब दिनांक 01.01.2024 से 15.02.2024 (14 सेवाएं) तक बढ़ा दिया गया है।ट्रेन नं. 02140 नागपुर-सीएसएमटी विशेष को दिनांक 30.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 02.01.2024 से 17.02.2024 तक (14 सेवाएं) तक बढ़ा दिया गया है।

पुणे-नागपुर साप्ताहिक विशेष

ट्रेन नं 02144 नागपुर-पुणे साप्ताहिक विशेष को दिनांक 28.12.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 04.01.2024 से 15.02.2023 (7 सेवाएं) तक बढ़ा दिया गया है। वही, ट्रेन नं. 02143 पुणे-नागपुर साप्ताहिक विशेष को दिनांक 17.11.2023 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 05.01.2024 से 16.02.2023 तक (7 सेवाएँ) बढ़ा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here