रिकॉर्ड ऊंचाई पर बाजार बंद:पहली बार सेंसेक्स ने 59,957 और निफ्टी ने 17,843 का लेवल छुआ – जाने बाजार में तेजी का कारण

BSE NSE Sensex Today Stock Market Latest Update September 23 Share Market Trade BSE Nifty Sensex Live News Updates

मुंबई- वीकली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी रही। कारोबार के दौरान पहली बार सेंसेक्स ने 59,957 का और निफ्टी ने 17,843 का स्तर छुआ। सेंसेक्स 958 पॉइंट चढ़कर 59,885 पर और निफ्टी 276 पॉइंट चढ़कर 17,823 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 59,358 पर निफ्टी 17,670 पर खुला था।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 25 शेयर्स बढ़त के साथ और 5 शेयर्स कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। जिसमें बजाज फिनसर्व के शेयर में 5.15% की तेजी देखने को मिली। L&T, HDFC और एक्सिस बैंक के शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी रही। वहीं डॉ. रेड्डीज के शेयर में 1.9% की कमजोरी रही।

रियल्टी, मेटल और बैंकिंग शेयर्स ने बाजार में उड़ान भरी। NSE पर रियल्टी इंडेक्स 8.66% की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी बैंक 2.24% और मेटल इंडेक्स 1.65% चढ़कर बंद हुआ। वहीं 4.63% की तेजी के साथ बजाज फिनसर्व निफ्टी का टॉप गेनर बना।

1,974 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए

BSE पर 3,403 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,974 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,266 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 261 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

BSE पर 333 शेयर्स में अपर सर्किट लगा – BSE पर कारोबार के दौरान 254 शेयर्स 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर और 15 शेयर्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार करते दिखे। इसके अलावा 333 शेयर्स में अपर सर्किट लगा तो वहीं 168 शेयर्स में लोअर सर्किट लगा। इससे पहले सेंसेक्स बुधवार को 78 पॉइंट गिरकर 58,927 पर और निफ्टी 15 पॉइंट फिसलकर 17,546 पर बंद हुआ था।

बाजार में तेजी के कारण

  • ग्लोबल संकेत पॉजिटिव हैं।
  • बाजार में IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
  • दूसरी तिमाही के अच्छे नतीजे आने की उम्मीद।
  • वैक्सीनेशन तेज होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
  • इंडस्ट्रीज को सपोर्ट करने की सरकार की कोशिशें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here