अमरावती वीडियो कांड: लव जिहाद के जाल में फंसाकर बनाया गया शिकार? सैकड़ों विडियो वायरल

अमरवती/ मुंबई (दैनिक दिव्य हिन्दी) – महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में सामने आया वीडियो कांड लगातार गंभीर होता जा रहा है. शुरुआत में यह मामला कुछ वायरल क्लिप्स तक सीमित माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ कई नई परतें खुलती जा रही हैं. पुलिस अब इसे सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं मान रही, बल्कि यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था.

इस मामले में पुलिस ने दूसरी बड़ी गिरफ्तारी करते हुए उजेर खान इकबाल खान को पकड़ा है. जांच में सामने आया है कि उसने मुख्य आरोपी परतवाड़ा शहर के रहने वाले मोहम्मद अयाज़, उर्फ़ तनवीर के मोबाइल से वीडियो डाउनलोड किए और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.  पुलिस के अनुसार, उजेर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसे अदालत में पेश किया जा रहा है और पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान उससे कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है. अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में यह साफ हो सकता है कि वीडियो कहां बनाए गए, किस-किस तक पहुंचे और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं.

मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तर में 

मुख्य आरोपी अयान अहमद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. अदालत ने उसे 21 अप्रैल 2026 तक पुलिस कस्टडी में भेजा है. पुलिस ने उसके मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो जब्त किए हैं. इन वीडियो की जांच की जा रही है और उनमें दिख रही लड़कियों की पहचान करने की कोशिश चल रही है. अभी तक आठ पीड़ितों की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी की पहचान का काम जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह जांच बहुत संवेदनशील है. इसलिए पीड़िताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है. महिला पुलिस अधिकारियों को इस काम में लगाया गया है, ताकि पीड़िताएं बिना किसी दबाव के अपनी बात रख सकें. इस मामले में एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है कि कुछ डेटा डिलीट किया गया था. पुलिस की साइबर टीम अब उसे रिकवर करने की कोशिश कर रही है. माना जा रहा है कि इससे कई और तथ्य सामने आ सकते हैं.

यूं बिछाता था जाल
अयान पहले अमरावती के कोचिंग सेंटर में खुद की एडमिशन करवाता उसके बाद सेंटर की लड़कियों के साथ दोस्ती करता और फिर उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसा होटलों में ले जाता जहां वह उनकी अश्लील वीडियों बनाता था और उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करता।

वीडियो शेयर न करने की अपील 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस मामले से जुड़े किसी भी वीडियो या फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर न करें. ऐसा करना कानूनन अपराध है और इससे पीड़ितों को और नुकसान हो सकता है. स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. कई जगहों पर लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. कुछ संगठनों ने बंद का ऐलान भी किया है, जिसके चलते पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मामले का संज्ञान लिया

अमरावती के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। बावनकुले ने कहा कि मैंने DGP से बात की है, क्योंकि यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है। इस मामले के कई पहलू हैं, जिनका ज़िक्र अभी मीडिया में नहीं किया जा सकता। हम जांच करेंगे और आरोपी के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे।

नेताओं ने उठाए सवाल 

मुख्य आरोपी AIMIM राजनीतिक संबंधों को लेकर भी चर्चा हो रही है. कुछ नेताओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ था. हालांकि संबंधित दल के स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा है कि आरोपी को संगठन से हटा दिया गया है.

अचलपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. कुछ नेताओं ने एसआईटी गठन की भी बात कही है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके. परतवाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी पीड़िता ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन उनसे संपर्क किया जा रहा है. पुलिस ने साफ किया है कि पीड़िताएं किसी भी थाने में ‘जीरो FIR’ दर्ज करा सकती हैं और उनकी पहचान सुरक्षित रखी जाएगी.

फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी पुलिस कस्टडी रिमांड को माना जा रहा है. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. यह भी स्पष्ट हो सकता है कि यह मामला व्यक्तिगत स्तर का था या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित तंत्र काम कर रहा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here