अकोला शिवसेना मैं बड़ी फूट विधायक बाजोरिया का गुट शिंदे गुट में हुआ शामिल

अकोला :कुछ दिन पहले पूर्व विधायक गोपीकिशन बाजोरिया ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। उसके बाद आज मुंबई में वह शिंदे गुट में शामिल हो गए। पूर्व विधायक गोपीकिशन बाजोरिया, उनके विधायक पुत्र बिप्लव बाजोरिया और पूर्व पार्षदों सहित 26 लोग आज मुंबई में शिंदे गुट में शामिल हो गए। इसके तुरंत बाद, बाजोरिया को अकोला जिला संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया।

कुछ दिन पहले पूर्व विधायक गोपीकिशन बाजोरिया ने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी जिसके बाद कई लोग उत्सुक थे  कि उनके साथ कौन जाएगा। जो आज स्पस्ट हो गया उनके साथ जिन्होंने ने प्रवेश लिया है उनमे युवा सेना के जिला प्रमुख विट्ठल सरप, शशिकांत चोपडे, अश्विन नवाले, उपनगर प्रमुख योगेश अग्रवाल सहित पूर्व पार्षदों के साथ बाजोरिया पिता-पुत्र सहित कुल 26 लोगों ने मुंबई में प्रवेश किया.

 

मुख्यमंत्री शिंदे ने घोषणा की कि वह अकोला जिला संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी बजोरिया को सौंप रहे हैं। उन्हें अकोला जिले में पार्टी निर्माण की सारी जिम्मेदारी भी सौंपी है । इस दौरान बताया गया कि शिंदे गुट में अकोला जिले के अन्य पदाधिकारियों भी जल्द ही प्रवेश लेगे जिसके बाद उनकी भी नियुक्ति की जाएगी. अकोला जिले में उद्धव ठाकरे की शिव सेना के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here