पूरी दुनिया में लक्ष्मी के अनगिनत स्वरूप हैं ,यहा पढ़े माता लक्ष्मी के अलग-अलग रूपों की जानकारी,

देशभर में दिवाली की धूम है। इस त्यौहार पर देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। भारत में जहां लक्ष्मी के आठ रूपों की आराधना की जाती है, तो पूरी दुनिया में लक्ष्मी के अनगिनत स्वरूप हैं। संस्कृति के हिसाब से मान्यताएं बदलती हैं, लेकिन जो चीज नहीं बदलती, वो है… लक्ष्मी का खुशी और समृद्धि का संबंध।

आप दस देशों में माता लक्ष्मी के अलग-अलग रूपों की जानकारी देखेंगे । खास बात यह है कि इनमें नेपाल और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देश शामिल नहीं हैं, जहां धर्म और परंपराएं हमारे जैसी ही हैं। तो चलिए, जान लेते हैं कि रोम से लेकर डेनमार्क और यूनान से लेकर चीन तक किस रूप में पूजी जाती हैं माता लक्ष्मी…

हेरा और जूनो

ग्रीक माइथोलॉजी के मुताबिक समृद्धि की देवी को हेटा और जून नाम से बुलाया जाता है। मान्यता है कि हेरा आकाश में रहती हैं और खेतों को हरा-भरा रखती हैं। वहीं जूनो को कृषि की देवी होने के कारण ग्राम लक्ष्मी कहा जाता है। भारत में लक्ष्मी का वाहन उल्लू होता है, लेकिन ग्रीस में लक्ष्मी मोर पर बैठी होती हैं।

सिरिन

रोम की प्राचीन कथाओं के मुताबिक एक बार देवी रूठ गई और धरती पर अनाज उगना बंद हो गया। पूजा के बाद देवी प्रसन्न अन्नपूर्णा रूप में प्रकट हुईं और फिर से अनाज उपजने लगा। अन्न देने वाली देवी को सीरिन के नाम से पूजा जाता है।

आइसिस

ISIS goddess | Goddess of Fertility| Egypt Goddesses - AskAladdin

मिस्र के लोगों का मानना है कि देवी लक्ष्मी संकट के समय उनकी रक्षा करती है और उनकी जिंदगी में समृद्धि लाती है। यहां लक्ष्मी के तौर पर पूजी जाने वाली देवी आइसिस अपने हाथों में सांप धारण किए रहती है।

शी वॉन्ग मू

चीन में देवी शी वॉन्ग मू को सौभाग्य की देवी माना जाता है। मान्यता है कि ये पहले एक दयालु रानी थीं, जो बाद में देवी बन चीनी मानते हैं कि देवी शी वॉन्ग मू सोने से बने महल में रहती हैं। चीन में लोग गुड लक के लिए इनकी पूजा करते हैं।

गेफियॉन

संसार में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन करने वाले देश डेनमार्क में गाय के सिर वाली देवी गेफियॉन को ही समृद्धि का प्रतीक माना गया है। लक्ष्मी के रूप में देवी गेफियॉन की ही पूजा की जाती है। खेती की देवी के रूप में भी उनकी आराधना की जाती है।

फॉर्चूना

Fortuna - Wikipedia

यूरोप के पुराने सांस्कृतिक देश इटली में लक्ष्मी रूप में फॉर्चूना देवी की आराधना की जाती है। उन्हें सौभाग्य और फर्टिलिटी की देवी मानी जाती है। माना जाता है कि वे अनाज उपजाने के साथ छोटे बच्चों की रक्षा भी करती हैं।

फ्लोरा

फ्रांस में मां लक्ष्मी को गॉडेस फ्लोटा के रूप में पूजा जाता है। फ्लोरा लोगों के जीवन में खुशियों के फूल खिलाती हैं। देवी फूलों से ही श्रृंगार करती हैं। पुराने समय में महिलाएं देवी को खुश करने के लिए फूलों से बालों को सजाती थीं।

देवी श्री

बाल और जावा आइलैंड में लोग लक्ष्मी को कृषि की देवी के रूप में पूजते हैं। यहां ‘देवी श्री’ कहा जाता है। माना जाता है इनकी उत्पत्ति चावल के पौधे से हुई है। हर साल मपांग श्री नाम के आयोजन में किसान देवी को आमंत्रित करके अच्छी फसल के लिए देवी की पूजा करते हैं।

किचिजोई

जापान के लोग आर्थिक रूप से मजबूत रहने के लिए देवी किचिजोई की पूजा करते हैं। टोक्यो से 18 किमी दूर उनके नाम पर एक पूरा शहर बसा हुआ है। जापानी भाषा में किचिजोई का मतलब लक्ष्मी है।

माय फोसोप

थाइलैंड में देवी लक्ष्मी को माय फोसोप के नाम से जाना जाता है । जिस तरह मां अपने बच्चे को भोजन और दूध उपलब्ध कराती है, माना जाता है कि देवी माय फोसोप भी उसी तरह धान की रक्षा करती है। यहां दिवाली भी लाम क्रियोंघ नाम से मनाई जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here