आषाढ़ी एकादशी पर मध्य रेल का तोहफा,मिरज–नागपुर, नवी अमरावती और पंढरपुर–भुसावल के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

मुंबई- आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने तीन एकतरफा विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें मिरज–नागपुर, मिरज–नवी अमरावती और पंढरपुर–भुसावल के बीच चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

मिरज–नागपुर विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 01451 विशेष ट्रेन 26 जुलाई 2026 को मिरज से दोपहर 12:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:25 बजे नागपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन आरग, सलगरे, कवठेमहांकाल, ढालगांव, जत रोड, म्हसबा डोंगरगांव, सांगोला, पंढरपुर, कुर्डुवाड़ी, दौंड, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, चाळीसगांव, जळगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, चांदूर, धामणगांव, पुलगांव, वर्धा और अजनी स्टेशन पर ठहरेगी।

मिरज–नवी अमरावती विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 01453 विशेष ट्रेन 26 जुलाई 2026 को मिरज से शाम 4:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे नवी अमरावती पहुंचेगी।यह ट्रेन आरग, सलगरे, कवठेमहांकाल, ढालगांव, जत रोड, म्हसबा डोंगरगांव, सांगोला, पंढरपुर, कुर्डुवाड़ी, दौंड, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, नांदगांव, चाळीसगांव, पाचोरा, जळगांव, भुसावल, बोदवड, मलकापुर, नांदुरा, जलंब, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर और बडनेरा स्टेशन पर रुकेगी।

पंढरपुर–भुसावल विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 01459 विशेष ट्रेन 27 जुलाई 2026 को पंढरपुर से रात 10:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे भुसावल पहुंचेगी।  यह ट्रेन कुर्डुवाड़ी, दौंड, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, नांदगांव, चाळीसगांव, पाचोरा और जळगांव स्टेशन पर ठहराव करेगी।

सभी ट्रेनों में उपलब्ध रहेंगी ये सुविधाएं

मिरज–नागपुर और मिरज–नवी अमरावती विशेष ट्रेनों में 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 सामान-सह-गार्ड ब्रेक वैन लगाए जाएंगे। वहीं पंढरपुर–भुसावल विशेष ट्रेन में 1 एसी द्वितीय श्रेणी, 1 एसी तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान-सह-गार्ड ब्रेक वैन की व्यवस्था रहेगी।

23 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग

इन तीनों विशेष ट्रेनों (01451, 01453 और 01459) के लिए 23 जुलाई 2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर आरक्षण उपलब्ध होगा। यात्रियों से टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का उपयोग करने की भी अपील की गई है। मध्य रेल ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से समय पर टिकट आरक्षित कराने तथा यात्रा के दौरान रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here