बड़ा फैसला : शेगाव मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध

शेगाव (प्रतिनिधि- दीपक गवई)  : दर्शन के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने वालों पर  कार्रवाई  होगीl पवित्रता, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए संस्थान द्वारा बड़ा कदम उठाया गया हैंl देशभर से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने श्री गजानन महाराज संस्थान, शेगाव ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है।

संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक निवेदन में श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि मंदिर में प्रवेश करते समय ही अपने मोबाइल फोन बंद कर दें। मंदिर परिसर में कोई भी व्यक्ति मोबाइल का उपयोग करते हुए पाया गया, तो उसका मोबाइल तत्काल जमा कर लिया जाएगा।

संस्थान का कहना है कि यह निर्णय मंदिर की पवित्रता बनाए रखने, श्रद्धालुओं को शांत एवं सुगम दर्शन उपलब्ध कराने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है।प्रबंध न्यासियों ने सभी भक्तों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि मोबाइल के कारण दर्शन व्यवस्था बाधित होती है और कई श्रद्धालुओं को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

“श्री के दर्शन हेतु अनुशासन और पावित्र्य बनाए रखें” — यही संदेश संस्थान ने सभी श्रद्धालुओं को दिया है।अब शेगाव मंदिर में दर्शन के दौरान केवल भक्ति और श्रद्धा का माहौल दिखाई देगा, मोबाइल स्क्रीन नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here