अकोला: गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे, नांदेड़ डिवीजन ने हजूर साहिब नांदेड़ और आसनसोल के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।ट्रेन संख्या 07701 हजूर साहिब नांदेड़–आसनसोल स्पेशल 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को रात 11:50 बजे नांदेड़ से प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार दोपहर 12:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह ट्रेन पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर, चांडिल और पुरुलिया स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 07702 आसनसोल–हजूर साहिब नांदेड़ स्पेशल 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को दोपहर 2:00 बजे आसनसोल से रवाना होगी और शनिवार रात 12:45 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। वापसी यात्रा में भी यह ट्रेन प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 2 एसी 2 टियर, 6 एसी 3 टियर, 10 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है, जिससे यात्रा के दौरान भीड़ को कम किया जा सके और यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके।




