
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 06181 (कोयंबटूर-जयपुर साप्ताहिक विशेष) 9 अप्रैल से 4 जून तक हर गुरुवार को तड़के 2:30 बजे कोयंबटूर से रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह 5:08 बजे मुदखेड़, 5:35 बजे नांदेड़, 6:25 बजे पूर्णा, 9:00 बजे हिंगोली, 10:00 बजे वाशिम और दोपहर 1:20 बजे अकोला पहुंचेगी। इसके बाद भुसावल, नंदूरबार, रतलाम, मंदसौर और चित्तौड़गढ़ होते हुए शनिवार को दोपहर 1:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 06182 (जयपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक विशेष) 12 अप्रैल से 7 जून तक प्रत्येक रविवार को रात 11:00 बजे जयपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन सोमवार रात 10:15 बजे अकोला पहुंचेगी, इसके बाद 11:28 बजे वाशिम और मंगलवार 12:28 बजे हिंगोली पहुंचेगी। आगे चलकर यह पूर्णा (2:30 बजे), नांदेड़ (3:55 बजे) और मुदखेड़ (4:40 बजे) होते हुए बुधवार सुबह 9:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।
कोच संरचना:
इस विशेष ट्रेन में 4 एसी थर्ड टियर, 7 एसी थर्ड टियर इकोनॉमी, 1 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास और 2 लगेज-कम-ब्रेक वैन कोच लगाए जाएंगे।
मुख्य ठहराव:
तिरुप्पुर, इरोड, सेलम, जोलारपेट्टाई, काटपाड़ी, रेनिगुंटा, कडप्पा, गुट्टी, करनूल सिटी, मेहबूबनगर, काचीगुड़ा, निजामाबाद, नांदेड़, पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, भुसावल, जलगांव, सूरत, वडोदरा, साबरमती, जालोर और समधड़ी सहित कई स्टेशन इस ट्रेन के मार्ग में शामिल हैं।
रेलवे के इस निर्णय से अकोला समेत विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है



