मुख्यमंत्री वयोश्री योजना करे आवेदन साथ ही पढ़े दस्तावेज,पात्रता,लाभ एवं विशेषताए

मुंबई- देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण के उद्देश्य से अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। ताकि वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक एवं सामाजिक मदद की जा सके। इसी प्रकार हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा कैबिनेट बैठक के दौरान एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम  है। इस योजना के माध्यम से राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे वह वृद्धावस्था में अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा 5 फरवरी 2024 को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री वयोश्री योजना को शुरू करने की घोषणा की गई। इस योजना के माध्यम से राज्य के 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष 3,000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। जोकि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। ताकि ऐसे सभी वरिष्ठ नागरिक जो अधिक आयु के कारण अच्छे से सुन नहीं पाते हैं, देख नहीं पाते, चलने में दिक्कत होती है।
इन सभी समस्या का समाधान करने हेतु जरूरी उपकरण खरीद सके। क्योंकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वरिष्ठ नागरिक अपनी आवश्यकता अनुसार उपकरण नहीं खरीद पाते है। लेकिन अब बिना किसी समस्या के राज्य के वरिष्ठ नागरिक अपना जीवन यापन कर सकेंगे। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार करेगी।

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र 2024 के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के वरिष्ठ नागरिक ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक की आयु 65 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की सालाना आय 2 लाख से कम है तो वह आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  • उम्मीदवार शारीरिक या मानसिक रूप से ग्रस्त होना चाहिए।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना चाहिए।
  • राज्य की न्यूनतम 30% महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय  प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्व घोषणा प्रमाण पत्र
  • समस्या का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के अंतर्गत उपकरणों की सूची

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के वृद्ध नागरिकों को उपकरण खरीदने हेतु 3000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके माध्यम से वह अपनी आवश्यकता अनुसार उपकरण खरीद सकेंगे। मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत उपकरणों की सूची नीचे दी गई है जो कि निम्न प्रकार है।

  • चश्मा
  • ट्राइपॉड
  • लंबर बेल्ट
  • फोल्डिंग वॉकर
  • सर्वाइकल कॉलर
  • स्टिक व्हीलचेयर
  • कमोड चेयर
  • नि-ब्रेस
  • श्रवण यंत्र आदि।

लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का शुभारंभ महाराष्ट्र के वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य कैसे वरिष्ठ नागरिकों को जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है 3000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा।
  • यह आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना के संचालन हेतु 480 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है।
  • Mukhyamantri Vayoshri Yojana का लाभ अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान करने हेतु योजना को संपूर्ण राज्य में लागू किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
  • यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को अधिक आयु के कारण होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने में सहायता करेगी।
  • अब राज्य के वरिष्ठ नागरिक किसी दूसरे पर निर्भर रहे बिना अपनी आवश्यकता को पूरा कर सकेंगे।
  • यह योजना वृद्धावस्था में वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त होकर जीवन यापन करने में सहायता करेगी।

आवेदन कैसे करे?

देश के जो इच्छुक लाभार्थी Rashtriya Vayoshri Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे ।

  • सर्वप्रथम आवेदक को न्याय और सामाजिक कल्याण विभाग  की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस होम पेज पर आपको Vayoshri Registration का ऑप्शन दिखाई देगा।  आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको Registration Form दिखाई देगा आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जैसे नाम , पता , राज्य ,शहर , मोबाइल नंबर , डेट ऑफ़ बर्थ, आयु आदि भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद अपने सभी जरुरी दस्तावेज़ों को Upload करना होगाऔर कैप्चा कोड को भरना होगा। इसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका निम्न चरणों का अनुसरण किया जाने की स्थिति में आप राष्ट्रीय वयोश्री योजना (राष्ट्रीय योजना) के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here