जयपुर 700 करोड़ मंत्रों से होगा 1008 कुंडीय महायज्ञ,1121 आचार्य महामंडलेश्वर रहेंगे उपस्थित

जयपुर- शारदीय नवरात्रि पर 15 से 23 अक्टूबर तक जयपुर जिले की चौमूं तहसील में शत कोटि महा चंडी महायज्ञ और सर्व धर्म महासम्मेलन किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार काे जयपुर में कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। इसमें आयोजकों के साथ कई महामंडलेश्वर उपस्थित हुए। आयोजकों ने दावा किया कि इस दस दिवसीय महायज्ञ में 10 लाख लोगों के आने की संभावना है।

महामंडलेश्वर पुष्पा माय ने बताया- मुझे खुशी है कि किन्नर समाज को भी महायज्ञ से जोड़ा गया है। हम जितना हो सकेगा सहयोग करेंगे और आयोजन को सफल बनाएंगे। क्योंकि विश्व कल्याण के लिए हो रहे इतने बड़े विश्व व्यापी महायज्ञ में किन्नर समाज का सहयोग होना हमारे साथ सभी के लिए खुशी की बात है।

 

700 करोड़ मंत्रों से 1121 आचार्य करेंगे महायज्ञ

जयपुर में ब्रह्मनिष्ठ महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहा, 700 करोड़ मंत्रों से आहुति दी जाएगी और 1121 आचार्य महायज्ञ स्थल पर जुटेंगे। जहां हजारों लोग आहुतियां देंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं और ऑफ लाइन के साथ ही जल्दी अब ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे।

इस मौके पर श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर सियाराम दास महाराज, श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर अवधेश दास महाराज, श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर बालमुकुंद आचार्य महाराज, श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर अलबेली शरण महाराज सरस निकुंज, आचार्य अनुपम जौली, आचार्या अनिता, आचार्या हिमानी शास्त्री आदि ने विचार रखें।

1008 यज्ञ कुंड बनाए जाएंगे

स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने बताया- महायज्ञ के लिए विशाल पांडाल तैयार किया जाएगा। जहां 1008 यज्ञ कुंड तैयार होंगे। इसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है, जिसमें हजारों कार्यकर्ता जुटे हैं। वहीं उन्होंने कहा, कि मनुष्य जन्म मुश्किल से मिलता है। हमें अहिंसा के पथ पर चलना चाहिए, जिसका जिक्र भगवान और संत करते हैं। हमारा मिशन तब सफल होगा, जब या तो आप मेरे बन जाओ या मुझे अपना बना लो।

 महायज्ञ सुख-शांति के साथ पर्यावरण के लिए भी है। यदि पर्यावरण बचेगा तो मानव जीवन बचेगा।  कोविड के समय  विकट स्थितियां थीं। ऐसे में ऐसे आयोजन करते रहने चाहिए। क्योंकि सिर्फ एक पाठ से ही कई परेशानियां दूर हो जाती हैं तो यहां महायज्ञ होगा, जिसमें करोड़ों मंत्रों के लिए शांति की कामना की जाएगी।

देश भर से जुटेंगे भक्त

आयोजनकर्ताओं ने बताया, कि शत कोटि महाचंडी महायज्ञ के साथ सनातन सर्वधर्म महासभा भी आयोजित की जाएगी। महायज्ञ के लिए देश भर से लोग आएंगे, जिनके रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here