अब एक साथ 4 डिवाइस में चला सकेंगे वॉट्सऐप, जानें कैसे कर सकेंगे इसका उपयोग?

नई दिल्ली- वॉट्सऐप ने एक बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब आप एक ही अकाउंट को एक साथ चार फोन में  उपयोग कर सकेंगे। हालांकि अभी सभी जगह ये फीचर रोलआउट नहीं किया गया है। इसे आने वाले दिनों में धीरे-धीरे सभी जगह रोलआउट किया जाएगा।वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी META के CEO मार्क जुकरबर्ग ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए यूजर्स को इसका अपडेट दिया।

क्या है नया फीचर?

वॉट्सऐप के इस नए फीचर में आप किसी भी वॉट्सऐप अकाउंट को एक साथ 4 डिवाइस पर लॉगइन कर सकेंगे। ये सभी डिवाइसेज इंडिपेंडेंट रूप से काम करेंगे। इसके अलावा जब प्राइमरी डिवाइस पर नेटवर्क नहीं होगा, तब भी वॉट्सऐप यूजर्स अन्य सेकेंडरी डिवाइस पर वॉट्सऐप चला सकेंगे। यूजर्स मैसेज रिसीव करने से लेकर मैसेज भेज भी सकेंगे। लेकिन यूजर्स के प्राइमरी डिवाइस पर अकाउंट लंबे समय तक इनएक्टिव रहने पर अन्य डिवाइसेज से अकाउंट अपने आप ही लॉग-आउट हो जाएगा।

OTP के जरिए कर सकेंगे लॉग-इन

वॉट्सऐप यूजर अगर प्राइमरी डिवाइस के साथ अन्य डिवाइस पर लॉग-इन करना चाहता है तो सेकेंडरी यानी दूसरे डिवाइस के वॉट्सऐप एप्लिकेशन में जाकर फोन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद प्राइमरी फोन पर OTP आएगा। जिसे दर्ज करने के बाद आप दूसरे डिवाइस पर भी लॉग-इन हो जाएंगे। इसी तरह प्राइमरी डिवाइस पर कोड स्कैन करके भी अन्य डिवाइस को लिंक किया जा सकता है।भारत में करीब वॉट्सऐप के करीब 48.9 करोड़ यूजर हैं। वहीं दुनियाभर में इसके 200 करोड़ से भी ज्यादा यूजर हैं। वॉट्सऐप को साल 2009 में लॉन्च किया गया था। 2014 में फेसबुक ने वॉट्सऐप को 19 बिलियन डॉलर में खरीदा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here