नेत्रहीन और विकलांग रेल यात्रियों के लिए Yatri ऐप में नई सुविधा

यात्री ऐप – अंधे और शारीरिक रूप से अक्षम रेल यात्रियों के लिए यात्री मोबाइल ऐप (yatri mobile app) के उपयोग की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे पर यात्री ऐप में गूगल ‘वॉयस कमांड’ को शामिल किया गया है। ‘ओके गूगल’ कहने से आपको यह जानकारी सुनने को मिल जाएगी कि चर्चगेट-विरार फास्ट लोकल अंधेरी स्टेशन पर समय पर पहुंचेगी या नहीं।
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने बुधवार को यात्री एप में लोकल ट्रैकिंग सुविधा का शुभारंभ किया।

ऐप से क्या होगा फायदा

  • पश्चिम रेलवे के सभी इलाकों में जीपीएस सिस्टम लागू कर दिया गया है। • GPS की मदद से लोकल की करंट लोकेशन मोबाइल के जरिए यात्रियों को मिल सकेगी।
  • यात्री ऐप को एक ऐप के रूप में विकसित किया गया है जो शहर में स्थानीय सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं के साथ-साथ मेट्रो वन/2ए/ सेवेन, मोनो, बेस्ट ओर फेरी बोट के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
  • नियमित लोकल के लिए अलार्मिंग सुविधा उपलब्ध है।
  • ऐप यात्रियों के लिए बहुत मददगार होगा क्योंकि सभी स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं को एक क्लिक से देखा जा सकता है।
  • ऐप के इस्तेमाल से यात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है क्योंकि रेलवे स्टेशन के नक्शे और टिकट की कीमतें भी उपलब्ध हैं।
  • रेलवे जुर्माने, मेट्रो जुर्माने की धाराओं के बारे में जानकारी उपलब्ध है।
  • ऐप में लोकल के साथ मेट्रो, मोनो का शेड्यूल भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here